Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी अपना घर के आरडब्लूए के पदाधिकारी ने सोसाइटी में समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक नीरज शर्मा एक मांग पत्र सौंपा

रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी अपना घर के आरडब्लूए के पदाधिकारी ने सोसाइटी में समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक नीरज शर्मा एक मांग पत्र सौंपा

faridabadnews24By faridabadnews24July 18, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी अपना घर के आरडब्लूए के पदाधिकारी ने सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव एवं कई समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय विधायक नीरज शर्मा को सोसाइटी में आमंत्रित कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा एक मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र सौंपने वालों सोसाइटी के प्रधान, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष व दर्जनों सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे। सोसाइटी में गेट के ऊपर फ्लडलाइट व पार्क में झूले व व्यायाम करने के लिए मशीनरी आदि और पार्क में बैठने के लिए बेंच का अभाव बताया। साथ ही सोसाइटी के पास से एक बड़ा गंदा नाला बहता रहता है। जिसकी वजह से सोसाइटी में बदबू फैल जाती है। वह तमाम तरह की बीमारियां भी आक्रमक रूप धारण कर लेती है। सोसाइटी में पेयजल की व्यवस्था भी बहुत दयनीय है।

इसके लिए सोसाइटी के निवासियों ने एक ट्यूबवैल लगवाने की भी मांग रखी। विधायक नीरज शर्मा ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा कि भ्रष्ट सरकार है। आप सभी लोगों से नगर निगम व स्थानीय प्रशासन जो कि टैक्स वसूलता है। इसके बावजूद मूलभूत सुविधाएं ना देना यह अफसरों की लापरवाही व सरकार की नाकामी है। मेरे हिसाब से तो मूलभूत सुविधाओं की मांग रखना भी सरकार के लिए शर्म की बात है फिर भी यदि यह समस्या आ गई है तो मैं अपनी विधानसभा में किसी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव नहीं रहने दूंगा और मैं आप सब लोगों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करवाने की पूरी कोशिश करूंगा और मैं वादा करता हूं कि यह सुविधाएं स्थानीय स्तर पर नहीं निपट पाती है

तो आगामी सत्र में मैं यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाऊंगा और मैं आप सब लोगों को आश्वास्त करता हूं कि बहुत जल्दी ही आपकी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। विधायक नीरज शर्मा के अपना घर सोसायटी पहुंचने पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का फूल माला तथा बुके से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव विजय कुमार मिश्रा, उपप्रधान नवीन कुमार चौधरी, उपप्रधान मूलचंद तोमर, कोषाध्यक्ष हाकिम सिंह रावत, सचिव दिनेश शर्मा, खेल सचिव संजय सिंह, संगठन सचिव राहुल शर्मा, लेखा परीक्षा शरण बिहारी शर्मा सहित अन्य सोसायटी वासी मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 RWA office bearer of Residents Welfare Society Apna Ghar handed over a demand letter to MLA Neeraj Sharma for redressal of problems in the society
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.