Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहले आदिवासी युवक को 9 लोगों ने पीटा, फिर चेहरे पर किया पेशाब, अब आंध्र प्रदेश में पेशाबकांड!

पहले आदिवासी युवक को 9 लोगों ने पीटा, फिर चेहरे पर किया पेशाब, अब आंध्र प्रदेश में पेशाबकांड!

faridabadnews24By faridabadnews24July 19, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आंध्र प्रदेश में एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसके चेहरे पर पेशाब करने वाले युवकों के एक समूह की शर्मनाक हरकत सामने आई है. करीब एक महीने पहले प्रकाशम जिले के ओंगोल शहर में हुई घटना का चौंकाने वाला वीडियो बुधवार को सामने आया यह घटना आरोपी और पीड़ित के बीच प्रतिद्वंद्विता का नतीजा थी. आरोपी और पीड़ित दोनों ही आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने की घटना के ठीक बाद ओंगोल की घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और आदिवासी समूहों ने कार्रवाई की मांग की है पीड़ित मोटा नवीन को 19 जून को मन्नम रामंजनेयुलु और आठ अन्य व्यक्तियों ने पीटा और उस पर पेशाब किया. उन आठ में से दो किशोर थे, जबकि रामंजनेयुलु अब भी फरार है. प्रकाशम जिले की पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग ने पीटीआई को बताया, ‘रामंजनयुलु और नवीन दोस्त थे, लेकिन रामंजनयुलु के दोस्त की रिश्तेदार लड़की के साथ उसके रिश्ते को लेकर उनमें अनबन हो गई थी.

गर्ग ने कहा कि नवीन के लड़की के साथ भागने के बाद, उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे रिमांड पर भी भेजा गया था. उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, नवीन ने अभी भी लड़की के साथ अपना संबंध जारी रखा था, जिससे रामंजनेयुलु और उसके दोस्त नाराज थे, जिससे उनकी दोस्ती में इस हद तक तनाव आ गया कि वे आपस में बातचीत भी नहीं कररहे थे.’

कुछ दिनों के बाद, रामंजनेयुलु ने सुलह का नाटक करते हुए नवीन को बुलाया, लेकिन साथ में शराब पीने के बाद, उसने और उसके दोस्तों ने नवीन पर हमला कर दिया. आरोपी ने उस पर पेशाब भी किया. हमले के बाद, नवीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी हुआ, लेकिन मामले को आगे नहीं बढ़ाया एवं पेशाब की घटना का खुलासा भी नहीं किया एक आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने और इससे आक्रोश फैलने के बाद पुलिस हरकत में आई और गिरफ्तारियां हुईं. अपराध की गंभीरता को देखते हुए, अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया क्योंकि नवीन एक आदिवासी समुदाय से है

 

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 First a tribal youth was beaten up by 9 people now urine scandal in Andhra Pradesh! then urinated on his face
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.