भिवानी : पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आज कार्यकर्ताओं से टेलीफोन पर बात कर उनका व परिवार का हाल-चाल जाना ! पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सभी को कोरोना के प्रति सजग रहने और अपने संपर्क के लोगों को जागरूक करते रहने को कहा ! उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया जिस नाजुक दौर से गुजर रही हैं उसमें हम सबकी जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है मानवता की रक्षा के इस महायज्ञ में अपनी आहुति डालकर हमें अपना दायित्व निभाना है ! उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिक डॉक्टर जवान सभी इस महामारी में से लड़ाई में अपना अपना सौ प्रतिशत देते हुए लगे हुए हैं !
हम सब भी अपने-अपने स्थान पर जन जागरण के लिए काम कर रहे हैं फिर भी अपने और अपने परिवार अपने आस-पड़ोस के लिए हमें और अधिक ऊर्जा एक से काम करना है ! उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने घरों में ही रह कर बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखकर अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करें आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करके जन जागृति में अपना योगदान दें ! भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने फोन कर मेरा एवं परिवार का हालचाल पूछा तथा लाकडाउन से सम्बन्धित जानकारी ली ओर पुछा कोई दिक्कत हे या मेरे लायक कोई सेवा हो तो निशंकोच जरूर बताये यही व्यक्तित्व हे जो उन्हे सभी नेताओ से अलग बनाता हे
इसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओ के दिल मे जगह बनाना यह आम आदमी का काम नही हे यह प्रो. रामबिलास शर्मा जी ही हैं जो अपने सभी कार्यकर्ताओ के बीच मे रहकर बिना आडम्बर रहित सेवा समर्पण भाव से प्रो. रामबिलास शर्मा सरकार आज भी चलाते हैं !
