Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » श्रद्धालु जरूर पढ़े ये खबर, माता वैष्णो देवी से आई बड़ी खबर…कटरा शहर में टूटा 43 वर्षों का रिकाॅर्ड

श्रद्धालु जरूर पढ़े ये खबर, माता वैष्णो देवी से आई बड़ी खबर…कटरा शहर में टूटा 43 वर्षों का रिकाॅर्ड

faridabadnews24By faridabadnews24July 19, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर में पिछले 43 वर्षों में सबसे भारी बारिश होने के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर का नया मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई है। हालांकि, अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि तीर्थयात्री त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मंदिर तक पुराने रास्ते से ही पहुंच सकेंगे।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अंशुल गर्ग ने बताया, “भूस्खलन के खतरे के कारण नए ट्रैक पर यात्रा रोक दी गई है। हालांकि, यात्रा पुराने ट्रैक पर चल रही है।” वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में 24 घंटे में 315.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यह 1980 के बाद से सबसे भारी बारिश है। 31 जुलाई, 2019 को कटरा में 292.4 मिमी बारिश हुई।”

भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक मकान ढहे
वहीं, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक मकान ढह जाने से बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई तथा मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवदीप सिंह जामवाल की निगरानी में बानी तहसील के प्रभावित गांवों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से सुरजन गांव में एक मकान ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि बानी तहसील के कई अन्य गांवों से भी भारी बारिश के कारण मकान गिरने तथा दो लोगों की जान जाने की खबरें मिली हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

big news came from Mata Vaishno Devi… Record of 43 years broken in Katra city Devotees must read this news faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.