
FARIDABAD: वर्कशॉप का उद्घाटन श्री सतीश टंडन जी के द्वारा किया गया महिलाओं ने और बच्चों ने इस वर्कशॉप में भाग लिया सभी का कहना है कि इस तरह की पेंटिंग हम पहली बार कर रहे हैं और बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है सतीश टंडन जी ने सभी का उत्साह वर्धन किया इस वर्कशॉप में मिशन जागृति की निवर्तमान महिला अध्यक्ष लता के द्वारा पेंटिंग सिखाई जा रही है । इस अवसर पर लता ने कहा कि इस वर्कशॉप के जरिए महिलाओं को और बच्चों को कुछ नया सीखने को मिल रहा है कला का कोई अंत नहीं इसे किसी भी वस्तु पर नया रूप देकर सुंदर बना सकते हैं इस वर्कशॉप का उद्देश्य यही है कि महिलाएं और बच्चे कला के क्षेत्र में आगे बढ़े और आत्मनिर्भर बने मिशन जागृति की हमेशा से ही यही कोशिश रही है
जितना हो सके कला को आगे बढ़ाया जाए वर्कशॉप में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों में कुछ नाम इस प्रकार हैं भावना चौधरी संतोष अरोड़ा रेनू शर्मा गीता शर्मा प्रियंका शालिनी शिव गौरव इत्यादि रहे और मिशन जागृति के सदस्य रविंद्र मलिक और भारत ग्रोवर ने सभी को मोटिवेट किया और कहा की इस वर्कशॉप में बहुत ही कुछ अलग देखने को मिला है और नया सीखने को मिल रहा है । यह वर्कशॉप अभी दो दिन और चलेगी ।
