
Seema Haider latest: बॉर्डर पार कर अवैध तरीके से भारत में आई सीमा हैदर से जांच एजेंसियों की पूछताछ में काठमांडू के विनायक होटल के रूम नंबर- 204 को लेकर नई मिस्ट्री सामने आ गई है. अबतक हुई जांच और पूछताछ के मुताबिक, भारत की सीमा में दाखिल होने से पहले सीमा और उसका कथित पति सचिन मीणा नेपाल के काठमांडू में स्थित एक होटल में रुके थे. अब इस होटल के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के हवाले से खबर आ रही है कि इस कपल ने होटल में कमरा बुक करने के लिए फर्जी नाम का इस्तेमाल भी किया था.
रूम नंबर 204 की मिस्ट्री
विनायक होटल के कर्मचारी ने बताया कि वहां कमरे की बुकिंग सचिन ने करवाई थी. होटल स्टाफ के मुताबिक, सचिन ने कमरा बुक कराने के दौरान कहा था कि उसकी बीवी यहां आने वाली है. दोनों कुछ दिन वहीं रुकेंगें. भारत-पाक की सुर्खियां बटोर चुकी सीमा हैदर की चर्चा अब पूरे नेपाल में हो रही है. पड़ताल के मुताबिक सीमा हैदर और सचिन मीणा इसी साल मार्च में उसके होटल आए थे. सीमा हैदर, सचिन के रूम बुक कराने के चौबीस घंटे बाद पहुंची थी. इस कपल ने कोई आईडी नहीं दिखाई सिर्फ अपना नाम लिखाया था. हालांकि रजिस्टर की जांच में दोनों के नाम भी कही नहीं मिले. इस पर होटल के रिशेप्सनिस्ट का कहना है कि सचिन ने रूम की बुकिंग कराई थी पर उनका नाम इसलिए नहीं मिला क्योंकि उन्होंने फर्जी नाम से एंट्री कराई होगी.
होटल में एंट्री की तारीख 10 मार्च 2023 थी. रूम का एक दिन का किराया 500 रुपये था. होटल स्टाफ के मुताबिक दोनों उनके साथ घुलमिल गए थे. उन्होंने वहां भी कुछ रील बनाईं. होटल स्टाफ के मुताबिक सीमा हैदर ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी कि वो पाकिस्तानी है. सचिन और सीमा ज्यादातर समय कमरा नंबर 204 में रहते थे. इस छोटे से कमरे में बस एक डबल बेड था. वहां एक शीशा भी लगा था. सीमा क्लब और पब में जाने को लेकर सवाल पूछ रही थी लेकिन भारतीय लोगों के साथ थोखा होने की बात सुनकर उसने दोबारा इस बारे में नहीं पूछा.
टैक्सी बुक कराई और निकल गए
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खाना भी बाहर ही खाते थे. होटल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने ज्यादातर समय सीमा हैदर को जींस पहने हुए यानी वेस्टर्न कपड़ों में देखा. करीब एक हफ्ते होटल के इस कमरे में रहने के बाद दोनों ने अचानक एक दिन टैक्सी बुक करवाई और निकल गए
NEWS SOURCE : zeenews
