Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकारी नौकरी मिलते ही कुछ यूं मारी पलटी!, मजदूर पति ने पत्नी को पढ़ाने के लिए बेचा खेत

सरकारी नौकरी मिलते ही कुछ यूं मारी पलटी!, मजदूर पति ने पत्नी को पढ़ाने के लिए बेचा खेत

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Husband Cheated Wife: आपने पतियों की बेवफाई की कहानी तो अक्सर सुनी होगी लेकिन ज्योति मौर्या प्रकरण के बाद पत्नियों की बेवफाई के मामले भी सामने आने लगे हैं. ज्योति मौर्या की तरह एक और मामला बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के धर्मसिंहपुर गांव का सामने आया है. जहां के रहने वाले मजदूर अमित कुमार ने अपनी पत्नी के नर्सिंग की पढ़ाई के लिए खेत तक बेच दिए. मेहनत मजदूरी करके अपना पेट काटकर पढ़ा लिखाकर इस काबिल बनाया कि उसको सरकारी नौकरी मिल गई. नौकरी मिलते ही अब पत्नी ने पलटी मार दी. सरकारी नौकरी मिलने के बाद अपने आशिक के लिए पति के खिलाफ कोर्ट में तलाक और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है.

पति की वजह से पत्नी की लगी सरकारी नौकरी

दरअसल, अमित कुमार की शादी साल 2011 में कप्तानगंज थाना के भुवनपुर गांव की अर्चना से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, दोनों को एक बेटी भी हुई. शादी के कुछ साल बाद अर्चना ने कहा कि मुझे घर में चौका बर्तन नहीं करना है. अब मैं पढ़ना चाहती हूं. पति की माली हालत ठीक नहीं थी, बावजूद के उसने अपनी पत्नी का मान सम्मान रखा और अपने हिस्से की जमीन बेचकर राज नर्सिंग पैरा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एडमिशन कराया. एडमिशन के बाद अर्चना नर्सिंग का कोर्स करने लगी. पति ने बकायदे अपनी पत्नी का एडमिशन कराया. हास्टल में रूम एलॉट कराया और पढ़ने-लिखने, खाने-पीने का पूरा खर्च भेजता रहा.

पति ने अपनी पत्नी का नर्सिंग में कराया एडमिशन

पति का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान उसकी पत्नी को स्कूल प्रबंधक के भांजे ने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. जब भी वह अपनी पत्नी से मिलने जाता था तो धनंजय मिश्रा घर पर मिलता था. जब पत्नी से इसके बारे में बात की तो कहा की वो उसका दोस्त है. नर्सिंग का कोर्स पूरा होने के बाद अर्चना की पोस्टिंग श्रावस्ती जिले के संयुक्त चिकित्सालय भिंगा में हो गई. पति जब भी अपनी पत्नी से मिलने आवास पर जाता था तो घर पर धनंजय मिश्रा मिलता था. जब अमित ने अपनी पत्नी और धनंजय की नजदीकी को समझा तो उसने आपत्ति शुरू की, जिसके बाद धनंजय ने उसकी पत्नी अर्चना को उकसाकर परिवार न्यायलय में तलाक और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया.

शिकायत एसपी से करके मुकदमा दर्ज करने की मांग

अमित दहेज उत्पीड़न वाले मुकदमे में मध्यस्ता के लिए 30 जून को बस्ती न्यायालय पहुंचा. मध्यस्ता के बाद वह घर जा रहा था, खजुहा गांव के पास धनंजय और उसके अन्य साथी उस को रोक कर मारते पीटते हैं और उनका मोबाइल छीन लेते हैं. जान से मारने की धमकी देकर तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं. पीड़ित पति के वकील अशोक ओझा ने बताया कि अर्चना ने अपने पति अमित के खिलाफ 498 का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उनकी जमानत हो गई है और मध्यस्ता चला रहा है. अमित के ऊपर उनकी पत्नी और धनंजय मिश्रा तलाक लेने का दबाव बना रहे हैं. अमित के साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत एसपी से करके मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई.

NEWS SOURCE : zeenews

Amit Kumar As soon as he got a government job faridabadnews faridabadnews24 Government Job he turned around like this! Laborer husband sold his farm to educate his wife. Husband Cheated Wife Husband Wife Sarkari Naukari
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.