
बल्लभगढ़। आजाद नगर में मानसिक रूप से परेशान 62 वर्षीय एक बुजुर्ग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी हंसराज की उम्र 62 साल है। उसके दो बेटे व दो बेटी है। एक बेटा निजी कंपनी में नौकरी करता है वहीं दूसरा बेटा हत्या के मामले में एक साल से जेल में बंदी है। वहीं दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। हंसराज काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते शुक्रवार को हंसराज ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
NEWS SOURCE : livehindustan
