Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऑनलाइन इश्क की अबतक 3 फेमस कहानियां, प्यार चढ़ा परवान, तो क्या भारत-क्या पाकिस्तान

ऑनलाइन इश्क की अबतक 3 फेमस कहानियां, प्यार चढ़ा परवान, तो क्या भारत-क्या पाकिस्तान

faridabadnews24By faridabadnews24July 24, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के जरिए इन दिनों प्यार परवान चढ़ रहा है। कोई बिना वीजा पासपोर्ट के बॉर्डर पार कर भारत आ रहा है तो कानूनी प्रक्रिया का पालन करके पाकिस्तान और विदेश जा रहा है। इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई सचिन सीमा की जोड़ी के बाद ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। इस बार राजस्थान के भिवाड़ी में रहने वाली महिला अपने फेसबुक प्रेमी के लिए पाकिस्तान चली गई है। वहीं, पोलैंड में शान शौकत वाली जिंदगी जीने वाली 49 साल की बरबरा अपनी बेटी के साथ झारखंड आई हैं। बॉर्डर पार की ये प्रेम कहानियां लगभग एक जैसी हैं, अंतर केवल इनके तरीकों में है।

Seema-Sachin: PUBG पर प्यार, नेपाल के रास्ते सीमा पार

नोएडा पहुंची सीमा हैदर की स्टोरी एकदम से हैरान करने वाली है। सीमा और सचिन PUBG खेलते वक्त दोस्त बने और फिर बॉर्डर प्लान करने की पूरी योजना भी बना ली। इतना ही नहीं सीमा ने अपने 4 बच्चों को भी पाकिस्तान में नहीं छोड़ा वो उनको अपने साथ लेकर आई। पाकिस्तान से नेपाल और फिर वहां से अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर सीमा नोएडा पहुंची। सचिन के साथ नेपाल में कई दिनों तक रहने के दौरान भी किसी को उसपर शक नहीं हुआ है। इन दिनों जासूसी की संदिग्धता पर उसके साथ ATS और पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। बता दें, सीमा के पास न कोई पासपोर्ट था न ही कोई वीजा। सीमा का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था इसी वजह से उसने मन बहलाने के लिए PUBG गेम खेलना शुरू किया और फिर धीरे धीरे सचिन से करीबी बढ़ने लगी। सीमा का दावा है कि उसने सचिन से नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की है। फिलहाल इन दिनों ATS की टीम उस पर  निगरानी रख रही है।

पति बच्चों को छोड़कर वीजा लेकर पाकिस्तान पहुंची अंजू

सीमा और सचिन के जैसी ही एक घटना का खुलासा हुआ है। राजस्थान के भिवाड़ी में रह रही अंजू फेसबुक पर प्रेमी बने नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू के लाहौर में होने की पुष्टि की गई है। फेसबुक पर अंजू पाकिस्तान के एक लड़के से जुडी और फिर उसके प्यार में ऐसी दीवानी हुई कि पति और परिवार से छिपकर वीजा के लिए अप्लाई किया और फिर मौका लगते ही पाकिस्तान निकल गई। अंजू के पति ने     पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है और बताया कि उसकी बात अंजू से हुई है। अब वो पाकिस्तान के लाहौर में है। अंजू के पति और उसके बीच हुई बात की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। अंजू का परिवार मूलतः UP के बलिया का रहने वाला है।

इंस्टाग्राम पर मोहब्बत, पोलैंड की बरबरा आईं झारखंड; अब होगी शादी

पोलैंड की रहने वाली बरबरा की कहानी कुछ यूनिक है। शान-शौकत भरी जिंदगी जीने वाली 49 साल की बरबरा पोलाक इंस्टाग्राम पर झारखंड के शादाब मालिक से जुडी और फिर उनको अपना दिल दे बैठी। शादाब हजारीबाग के गांव में रहते हैं और पेशे से इंजीनयर हैं। मोहबात ऐसी हुई कि 49 साल की बरबरा ने 5 साल के वीजा के लिए अप्लाई कर दिया। वीजा अप्रूव होते ही बरबरा अपने बच्चे के साथ हजारीबाग आ गईं। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का मन बनाया तब जाकर बात खुली। अब कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए दोनों की शादी होने वाली है और हनीमून के लिए गोवा जाने वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए बरबरा ने बताया की उन्हें गांव बहुत अच्छा लग रहा है।

आज की दुनिया में मोबाइल और इंटरनेट ने लोगों का जीवन आसान कर दिया है। देश दुनिया में लोगों के बीच कनेक्शन बढ़ रहा है। इस साल ये तीनों ऑनलाइन प्रेम कहानियां जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए प्यार का परवान चढ़ रहा है तो देश की सीमाएं क्रॉस करने में वक्त नहीं लग रहा है। ऐसी कई कहानियां सामने आने की संभावना है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Online Ishq's 3 famous stories so far Pyaar Chadha Parwan toh kya Bharat-Kya Pakistan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.