Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल, मणिपुर वायरल वीडियो मामले में 7वां आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल, मणिपुर वायरल वीडियो मामले में 7वां आरोपी गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24July 25, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इंफाल: मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के वीडियो के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया है कि इन 7 आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है। इससे पहले 4 आरोपियों को कोर्ट ने 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। बता दें कि बुधवार 19 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमा रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 मई को हुई थी, लेकिन वीडियो अब सामने आया।

अपराधियों की मौत की सजा मिलनी चाहिए- बीरेन सिंह

इस शर्मनाक वीडियो के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय करार दिया और कहा कि अपराधियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे मानवता के प्रति अपराध बताया और कहा कि उनकी सरकार इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो देखते ही उन्होंने साइबर अपराध विभाग से इसका सत्यापन करने को कहा और अपराधियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में कोर्ट से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करूंगा।

‘पुलिस से बचाने की गुहार लगाई, लेकिन…’

वहीं इससे पहले इस घटना में पीड़िता के पति ने इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए पीड़िता के पति ने बताया कि यह सब कुछ पुलिस के सामने घटित हुआ। हम पुलिस से बचाने की गुहार लगते रहे, लेकिन हमारी किसी ने मदद नहीं की। पीड़िता के पति ने कहा कि उन्होंने सेना में रहकर देश की सेवा की। कारगिल युद्ध में जान की बाजी लगाई, देश की रक्षा करते हुए परिवार के कई सदस्य शहीद हो गए।

3 मई को हुई थी घटना- पीड़िता के पति  

पीड़िता के पति ने बताया कि चुराचंदपुर में 3 मई की रात ही हिंसा शुरू हो गई थी। मेरे गांव में ऐसा होगा किसी ने नहीं सोचा था। दंगाईयों ने हमारे घर जला दिए। इस घटना की सूचना 3 तारीख की रात ही हमने पुलिस को दी थी। पुलिस आई लेकिन उन्होंने हमारी मदद नहीं की। पुलिस मैतई लोगों के साथ जाकर खड़ी हो गई। Peace कमेटी बनाने के नाम पर लोग हमारे घर आए और दंगाईयों ने पड़ोस के गांव की चर्च जलाई।

‘भीड़ ने पुलिस की गाड़ी से हमलोगों को उतार लिया’

उन्होंने बताया कि हमला करने वालों ने जानवरों को मारना शुरू कर दिया। हमलोग जान बचाकर पास के जंगल में छिप गए थे। मेरे गांव जलाने आए तो जानवर जंगल की तरफ भाग गए। जानवरों की वजह से हमलोग भी पकड़े गए। हमला करने वाले हमें अलग-अलग लेकर गए। पीड़िता के पति ने बताया कि भीड़ जब आई तो वहां पुलिस भी पहुंची थी। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी से हमलोगों को उतार लिया। दो लड़कियों को भीड़ ने निर्वस्त्र कर दिया। एक लड़की के पिता-भाई आए तो उन्हें मार दिया। मेरी पत्नी के साथ भी भीड़ ने दरिंदगी की।

NEWS SOURCE : indiatv

7th accused arrested in Manipur viral video case A minor is also among the accused faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.