Header new

निर्भया कांड जैसी वारदात सामने आई है, 12 साल की लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

IMAGES SOURCE : GOOGLE

मध्य प्रदेश के सतना जिले में निर्भया कांड जैसी वारदात सामने आई है। 12 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। मैहर थाना क्षेत्र में आज सुबह दस वर्षीय एक बालिका जख्मी हालत में मिली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बालिका को गंभीर हालत में रीवा रेफेर कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल से लापता एक बालिका मैहर थाना क्षेत्र में गंभीर हालत खून से लथपथ मिली। पुलिस द्वारा बालिका को मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रीवा रैफर कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एसडीएम और एसडीओपी मैहर सिविल अस्पताल पहुंचे। मामले में दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 संदेहियों को भी गिरफ्त में लिया है।पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

मैहर एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि सुबह सात बजे लड़की मंदिर की तरफ जा रही थी। इसी बीच आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। नहर के किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में कुछ इंसर्ट किया गया है। इस मामले में डॉक्टर कुछ बता पाएंगे। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना पर सूबे के पूर्व CM कमलनाथ ने दुःख प्रलकात करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,”मैहर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किये जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।”

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea