Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जेजेपी ने निभाया चुनावी वादा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान राशन डिपो में महिलाओं को मिला 33 प्रतिशत आरक्षण

जेजेपी ने निभाया चुनावी वादा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान राशन डिपो में महिलाओं को मिला 33 प्रतिशत आरक्षण

faridabadnews24By faridabadnews24July 30, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद, 30 जुलाई। हरियाणा महिला सशक्तिकरण की ओर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। इसी में एक ओर कदम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बढ़ाते हुए महिलाओं को राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण देने कार्य किया है। जेजेपी ने चुनावी वादा करते हुए महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। फरीदाबाद में करीब 80 राशन डिपो ऐसे होंगे, जिन्हें अब महिलाएं चलाएंगी। जेजेपी जिला प्रवक्ता रविंद्र पराशर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का कार्यभार है। इसी के चलते और जेजेपी ने चुनावी वादे को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम ने चंडीगढ़ से पोर्टल की शुरूआत कर दी है। इसके साथ ही राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू हो गया है। रविंद्र पाराशर ने बातया कि प्रदेश में पहले से चल रहे राशन डिपो में महिलाओं के बैकलॉग को पूरा करने के लिए नए लाइसेंस आवंटन में प्रावधान किया गया है

और नए घोषित 3224 में से 2382 राशन डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे। इसके तहत फरीदाबाद जिले में करीब 80 डिपो पर महिलाओं का अधिकार होगा। फरीदाबाद जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ व महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया और इसे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि हरी चुनरी चौपाल का असल मकसद भी प्रदेश की महिलाओं को जागरूक करना और हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करना रहा है। प्रदेश के राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण करना भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले गठबंधन सरकार ने महिलाओं के हित में पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को निशुल्क बस पास, ग्रामीण आजीविका मिशन और महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती राज संस्थाओं में बेहतरीन कार्य करने वाली प्रदेश की 100 पंच, सरपंच और मेम्बर महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित भी किया था।

Deputy CM Dushyant Chautala increased the respect of women faridabadnews faridabadnews24 JJP fulfilled the election promise women got 33 percent reservation in ration depot
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.