Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखें CCTV फुटेज, हरियाणा में किसने लगाई आग? वीडियो सबूत आए सामने: Nuh Violence Video

देखें CCTV फुटेज, हरियाणा में किसने लगाई आग? वीडियो सबूत आए सामने: Nuh Violence Video

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2023Updated:August 1, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : zeenews

Nuh Violence CCTV Footage: हरियाणा में हिंसा के बाद तनाव का माहौल है और नूंह समेत 5 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं और स्कूल-कॉलेज के अलावा इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं. इस बीच हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा का Exclusive वीडियो Zee News के हाथ लगा है. हिंसा की CCTV फुटेज में साफ तोड़फोड़ दिख रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उग्र भीड़ तोड़फोड़ कर रही है और कितनी बड़ी संख्या में लोग पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं.

नूंह साइबर थाने में तोड़फोड़ का वीडियो

नूंह हिंसा (Nuh Violence) के दौरान साइबर थाने में तोड़फोड़ की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें हिंसा के उपद्रवियों को साफ देखा जा सकता है. बता दें कि कल (31 जुलाई) नूंह में साइबर पुलिस स्टेशन (Nuh Cyber Police Station) के बाहर तोड़फोड़ हुई थी. हिंसा के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी.

हिंसा जानबूझकर भड़काई गई: अनिल विज

हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा (Nuh Violence) के बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने बड़ा बयान दिया है और ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि हिंसा जानबूझकर भड़काई गई थी और किसी ने हिंसा की इंजीनियरिंग की है. उन्होंने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि ये वक्त राजनीति का नहीं है. वक्त आने पर राजनीति का भी जवाब देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इसको लेकर जांच जारी है और जांच के बाद दोषियों पर पर कार्रवाई होगी.

हिंसा में 3 लोगों की मौत, करीब 45 लोग घायल

हरियाणा के नूंह में सोमवार (31 जुलाई) को दंगाइयों ने शहर में हिंसक तांडव किया. उपद्रवियों ने इस दौरान गोलियां चलाईं, पत्थर फेंके और जगह-जगह आगजनी की. हिंसा में अब तक होमगार्ड के 2 जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 पुलिसकर्मी समेत करीब 45 लोग घायल हैं. हिंसा को लेकर अब तक 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई लोग हिरासत में लिए गए है. इसके अलावा वीडियो फुटेज या दूसरे माध्यमों से हिंसा करने वालों की पहचान की जा रही है. हिंसा के दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियों को आग के हवाले किया गया है, जिनकी गिनती जारी है.नूंह और सोहना के अलावा आसपास के जिलों में भारी संख्या में पुलिसबल के अलावा पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात कई गई हैं.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Communal Clashes Communal Violence faridabadnews faridabadnews24 Haryana Mewat Mewat Violence Nuh Nuh Violence Nuh Violence Video See CCTV footage who set fire in Haryana? Video evidence surfaced: Nuh Violence Video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.