Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मिट्टी में मिला दिए होटल समेत 100 मकान, 500 झुग्गियां भी हटाईं, नूंह में खूब गरज रहा बुलडोजर

मिट्टी में मिला दिए होटल समेत 100 मकान, 500 झुग्गियां भी हटाईं, नूंह में खूब गरज रहा बुलडोजर

faridabadnews24By faridabadnews24August 7, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नूंह हिंसा में पथराव के लिए इस्तेमाल की गई इमारतों को ध्वस्त करने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन के तोड़फोड़ दस्ते ने इस दौरान होटल समेत 100 मकानों पर बुलडोजर चलाया। साथ ही 500 रेहड़ियों और झुग्गियों को भी तोड़ दिया। रविवार सुबह सात बजे शुरू हुई तोड़फोड़ की देर शाम तक चली। जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मौके पर तोड़फोड़ को गलत बताते हुए इसका विरोध किया, लेकिन पुलिसकर्मियों के समझाने पर वह पीछे हट गए।

टाइल के शोरूम पर भी चला बुलडोजर

जिला प्रशासन ने चौथे दिन तोड़फोड़ कार्रवाई को तेज कर दिया। बड़ी कार्रवाई करते हुए दस्ते ने बहुमंजिला होटल और कजारिया टाइल का शोरूम को जमींदोज किया। खास बात यह है कि बहुमंजिला इमारतों को तोड़ने के लिए प्रशासन को बड़ी मशीनों का बंदोबस्त करना पड़ा। कार्रवाई सुबह खेड़ा गांव के पास नल्हड़ मोड़ पर की गई। यहां दुकानों के अलावा एक होटल को तोड़ दिया। आरोप है कि नूंह हिंसा के दौरान इस होटल से शोभायात्रा पर पथराव किया गया था। इसके बाद एक बड़ी कार्रवाई सोहना-अलवर हाईवे पर तिरंगा पार्क के पास बहुमंजिला इमारत में खुले कजारिया टाइल के शोरूम ओर की गई। इसको तोड़ने के लिए दो मशीनों का इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई के दौरान शोरूम संचालक या इमारत का मालिक मौके पर नहीं थे।

लोग बोले, घरों से सामान तक निकालने नहीं दिया

नूंह में जिला प्रशासन की तोड़फोड़ कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। जिनके मकान तोड़े जा रहे हैं, उनका आरोप है कि सरकार की तोड़फोड़ कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है। लोगों का आरोप है कि सामान निकालने के लिए भी उनको समय नहीं दिया गया। लोगों का दावा है कि जहां उनके मकान बने हुए हैं, वह जमीन उनकी अपनी मलकियत है। स्थानीय निवासी बत्तन, जरीना, आदिब, मुस्तफा आदि ने बताया कि नूंह हिंसा में उनकी कोई संलिप्ता नहीं है, उसके बाद भी उनका मकान तोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की तरफ से कोई नोटिस भी उनको नहीं दिया गया। दुकान और घरों में उनका लाखों रुपये का सामान भरा हुआ था, जो अब बर्बाद हो गया है।

गांवों में भी हुई कार्रवाई

शहर से गांव तक जिला प्रशासन का तोड़फोड़ अभियान पहुंच गया है। तालाब या फिर ग्राम पंचायत की जमीन पर हुए कब्जे को हटाया जा रहा है साथ ही बिना नक्शा के बने निर्माण को भी तोड़ा जा रहा है। रविवार को काफी गांवों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उपायुक्त के आदेश पर ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद आदि के अधिकारी सरकार जमीन पर कब्जे वाली इमारतों की पहचान कर रहे हैं।

नूंह में आज से बैंक खुलेंगे

जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि सोमवार को कर्फ्यू के दौरान प्रात 10 बजे से दोपहर 300 बजे तक जिले के सभी बैंक और एटीएम खोलने के आदेश दिए गए हैं। जिला के तावड़ू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित समय अवधि के दौरान बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। इस दौरान लोग वित्तीय लेनदेन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कर सकेंगे। नूंह में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।

फिर निकाली जा सकती है बृजमंडल यात्रा

नूंह में फैले उपद्रव की वजह से श्रद्धालुओं की बृजमंडल यात्रा पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में इसे इसी सावन माह में 21 या 27 अगसत को फिर से निकाला जा सकता है। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि हिंसा के चलते बृजमंडल यात्रा पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए इसी सावन महीने में इस यात्रा को पूरा किया जाएगा। हालांकि इस पर निर्णय होना अभी बाकी है। फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि इसे जल्द निकाला जाएगा।

37 स्थानों से कब्जे हटाए

नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों के मकानों को तोड़ने के साथ-साथ कब्जे के लंबित मामलों को भी निपटा रहा है। इसकी शिकायतें काफी दिनों पहले आ चुकी थी, लेकिन विरोध के चलते जिला प्रशासन यहां से कब्जे नहीं हटा पा रहा था। उपायुक्त के मुताबिक जिला प्रशासन अब तक 37 जगह तोड़फोड़ कर चुका है और सरकारी 57 एकड़ जमीन खाली करवा चुका है।

NEWS SOURCE : livehindustan

100 houses including hotel mixed with soil 500 slums also removed bulldozer roared a lot in Nuh faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.