
Bollywood Actress Style: मलाइका अरोड़ा, शहनाज गिल से लेकर उर्फी जावेद तक… हफ्ते की शुरुआत ही इन हसीनाओं ने अपने स्टाइल से की तो लोगों का दिन बन गया.
सोमवार के दिन अगर मलाइका अरोड़ा के दीदार कुछ इस तरह से हो तो फिर क्या कहने. हसीना आज इस अंदाज में दिखीं कि लोगों को आंखे मल-मलकर देखना पड़ा. साड़ी में मानो मलाइका ने कहर ही ढा दिया. उस पर उनकी अदाएं देख जान पर बन आई.
सादगी पर फिदा हुए फैंस
यूं तो पहले भी मल्ला साड़ी में अपना सादगी से भरा रूप दिखाती रही हैं औ इस बार भी पूरी तरह इंडियन लुक में दिखीं मलाइका को देख सांसे थम सी गई. मलाइका के हुस्न के जलवों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
शहनाज गिल का बोल्ड अवतार
शहनाज गिल को भी आज स्पॉट किया गया. जहां उनका बोल्ड अंदाज छा गया. ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस में शहनाज काफी स्टाइलिश लग रही थीं. वहीं हसीना का ब्रालेस लुक अब सोशल मीडिया पर छा गया है. इससे पहले भी शहनाज का ऐसा अंदाज कहर ढाता रहा है.
फ्लॉन्ट किया क्लीवेज
वहीं अब शहनाज के ऐसे लुक पर मिले जुले कमेंट आ रहे हैं किसी को हसीना का स्टाइल काफी पसंद आया तो किसी को याद आ गई पुरानी शहनाज जो बोल्ड कम और क्यूट ज्यादा थी. खैर सभी के रिएक्शन से परे शहनाज वो करती हैं जो उनक दिल को भाता है.
वहीं शहनाज और मलाइका ने जहां स्टाइल से खूब लाइमलाइट बंटोरी तो वहीं उर्फी जावेद इस अंदाज में आईं कि देखने वालों के दिमाग के सारे तार ही हिल गए. स्क्रू वाली ड्रेस पहनकर उर्फी सोशल मीडिया पर ऐसे छाईं कि हर ओर उन्हीं के अनूठे लिबास के चर्चे हो रहे है.
NEWS SOURCE : zeenews
