
नूंह कर्फ्यू में 8 अगस्त के लिए जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने गाइडलाइन जारी किए हैं। इस दौरान हरियाणा राज्य परिवहन डिपो की बसों को बहाल किया गया है। साथ ही 9 बजे से 1 बजे तक आवागमन जारी रहेगा। इसके अलावा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एमसी क्षेत्रों में बैंक खुले और एटीएम खुले रहेंगे। साथ ही 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वित्तीय लेनदेन का समय रखा गया है। ये आदेश जिला में तुरंत प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे ।

NEWS SOURCE : punjabkesari
