Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल सहित रेवाड़ी, नारनौल में प्रवासियों के पलायन संबंधी आंकड़ें कांग्रेस नेतृत्व को उपलब्ध कराएंगे विधायक नीरज शर्मा

गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल सहित रेवाड़ी, नारनौल में प्रवासियों के पलायन संबंधी आंकड़ें कांग्रेस नेतृत्व को उपलब्ध कराएंगे विधायक नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24August 11, 2023No Comments2 Mins Read

चंडीगढ़/ फरीदाबाद : नूंह में हुई हिंसा के बाद दक्षिण हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों से श्रमिकों के पलायन के मुद्दे को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे पर विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करेगी। कोरोना काल के बाद दक्षिण हरियाणा से प्रवासी मजदूरों का यह दूसरा बड़ा पलायन है। इसके चलते उद्योग जगत की चिंता भी बढ़ी है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने एनआईटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा से प्रवासी मजदूरों के पलायन संंबंधी का अांकड़ों का विस्तृत विवरण मांगा है। शर्मा इस मुद्दे को नूंह हिंसा के बाद उठा चुके हैं। शर्मा का कहना है कि

गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और नारनौल के औ्रद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से प्रवासी श्रमिक फिलहाल अपने पैतृक गांव पलायन कर गए हैं। प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार प्रवासी श्रमिकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में नाकामयाब रही है। शर्मा ने कहा कि दंगों के फैलने के डर से दिहाड़ी मजदूर, फैक्ट्री श्रमिक, फल सब्जी विक्रेता और मोटर मैकेनिक इत्यादि पलायन कर रहे हैं। इससे न केवल कारोबार प्रभावित हो रहे हैं बल्कि श्रमिकों के पलायन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था का भी नुकसान हो रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के पलायन और इससे हो रहे नुकसान का विस्तृत विवरण वे शीघ्र ही प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया सहित कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को सौंप देंगे।

उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक अब तक करीब पांच हजार से ज्यादा लोग दूसरे शहरों में चले गए हैं। फरीदाबाद में भी 500 से अधिक परिवारों ने दूसरे शहरों का रुख किया। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि नूंह में हुए दंगो के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है जिससे वह दूसरे शहरों में जा रहे हैं। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था गड़बड़ाने का असर अब दिखने लगा है। अभी मजदूर पलायन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में निवेश पर भी इसका असर दिखेगा। क्योंकि कारोबारी हमेशा वहीं निवेश करना पसंद करते हैं जहां कानून व्यवस्था बेहतर हो। लेकिन खट्टर सरकार इस मामले में बार-बार नाकाम साबित हुई है। खुद केंद्र सरकार का सामाजिक प्रगति सूचकांक बताता है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है।

Faridabad faridabadnews faridabadnews24 MLA Neeraj Sharma will provide data related to migration of migrants in Rewari Narnaul including Gurugram Nuh Palwal to the Congress leadership
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.