Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पति का आरोप-मुझे ईसाई बनाना चाहती है पत्नी, ‘देवी-देवताओं की मूर्तियां फेंकीं बाहर’

पति का आरोप-मुझे ईसाई बनाना चाहती है पत्नी, ‘देवी-देवताओं की मूर्तियां फेंकीं बाहर’

faridabadnews24By faridabadnews24August 13, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Religion Change News: अलीगढ़ में पीड़ित पति ने पत्नी पर धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पति ने कहा है कि पत्नी उस पर ईसाई बनने का दबाव बना रही है. पति ने आगे कहा कि उसकी पत्नी ईसाई धर्म अपना चुकी है. पीड़ित पति ने पत्नी पर घर में रखी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां फेंकने का भी आरोप लगाया. इसके बाद विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है. करणी सेना के साथ पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी. यह मामला बन्ना देवी थाना इलाके का है पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पीड़ित प्रेम प्रकाश गुप्ता ने बताया है कि आज मैं फरियाद लेकर थाना बन्नादेवी पर आया हूं, मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. 22 तारीख को पिछले महीने मैंने एप्लीकेशन दी थी. एप्लीकेशन में कहा था कि मेरी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. वह मुझे परेशान करती है. मुझे मेरे ही घर में नहीं रहने दे रही है. मेरे घर में जो पूजनीयों की मूर्ति लगी हुई हैं. वह सब हटा दीं हैं. मैं घर पर प्रसाद लेकर जाता हूं उसे भी फेंक देती है. मेरे साथ मारपीट करके मेरे खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराती है. मैं अगर कलवा धागा बांध के जाता हूं उसे भी काट दिया जाता है. मुझसे कहती है आप भी ईसाई धर्म अपना लो, मेरे से बाइबल पढ़ने के लिए जोर देती है. मेरी पत्नी 8 महीने से बाइबल पढ़ रही है. पुलिस मेरे से कह रही है महिला के खिलाफ हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते. आप अगर कोई हरकत करेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई होगी. आज शिकायत लेकर मैं बन्नादेवी थाने आया हूं, आज मेरी अधिकारियों से मुलाकात हुई है, मुझे इसाई धर्म अपनाने पर दबाव बना रही है.

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमें एक सूचना कल धर्म परिवर्तन से संबंधित प्राप्त हुई थी, यह प्रेम प्रकाश गुप्ता जी है जो आईटीआई रोड पर रहते हैं. इन्होंने बताया था कि मेरी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. ईसाई धर्म अपना लिया है. इनके ऊपर भी लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रही है. इनका उद्देश्य अपने हिंदू धर्म को नहीं छोड़ना. उसी क्रम में उन्होंने पिछली 22 तारीख को पुलिस को सूचना दी थी. आज 12 तारीख हो गई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. पुलिस ने धर्म परिवर्तन जैसे मामले को गंभीरता से नहीं लिया है और इसको लापरवाही के बस्ते में डाल दिया गया है. अभी हम लोग पीड़ित को लेकर क्षेत्राधिकार से मिले हैं.

ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इनके चार बच्चे बताए जा रहे हैं, दो बच्चे और पत्नी में धर्मांतरण कर लिया है. इनके ऊपर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है, नहीं करते हैं तो मारपीट की जाती है, सारे देवी देवताओं की तस्वीरें घर से फेंक दी गई हैं, प्रसाद आता है तो उसे भी फेंक दिया जाता है, सारी गतिविधियां हिंदू विरोधी हो रही है, पूरे घटनाक्रम पर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है, अभी पुलिस कैमरे के सामने बोलने से तैयार नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों की शादी को 28 वर्ष हो चुके हैं, पत्नी-पति पर मारपीट का आरोप लगाती है तथा पति-पत्नी पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगा रहा है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है, परिवार परामर्श केंद्र से वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की जा रही है.

NEWS SOURCE : zeenews

'Idols of gods and goddesses were thrown out' faridabadnews faridabadnews24 Husband's allegation- Wife wants to make me a Christian
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.