Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की बदौलत हम ले रहे है आजादी की खुली हवा में सांस : राजेश भाटिया

स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की बदौलत हम ले रहे है आजादी की खुली हवा में सांस : राजेश भाटिया

faridabadnews24By faridabadnews24August 16, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद: 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्केट नंबर 1 में, इसके उपरांत व्यापार मंडल फरीदाबाद परिसर, करनेरा स्थित बालाजी कॉलोनी पार्ट 2 में, व डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधान राजेश भाटिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने उपस्थित मनोज गोयल, राहुल झा व टीम द्वारा दीप प्रज्वलित करा कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया तत्पश्चा प्रधान राजेश भाटिया ने उपस्थित अतिथि गणों सहित राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। इस मौके पर राजेश भाटिया ने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है और इसकी रक्षा का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है, इसलिए हम उन्हें कभी नही भुला सकते। आजादी के इस पर्व पर हम सभी इन शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते है और देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेते है। मनोज गोयल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस अमृतमहोत्सव की बधाइयां दी। और उन्होंने कहा की, इस महोत्सव को बहुत ही धूमधाम से व गर्व के साथ मनाना चाहिए क्योंकि यह आजादी हमें दान में नहीं मिली इस आजादी के लिए कई देशभक्तों ने कुर्बानियां दी है इसलिए उन शहीदों की स्मृति में इस दिवस को बहुत गर्व से मनाना चाहिए।

इस मौके पर मौजूद बिहार यूथ संगठन के अध्यक्ष राहुल झा ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हमें आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन करना चाहिए एवं उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए जिससे सभी प्रजाति के लोगों को उनका हक बराबर से मिल सके। और एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर स्कूल अध्यापिकाओं में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नीतू भाटिया, रजनी बजाज, रेखा ज़ोहरा, मोनिका शर्मा, इंदु देशवाल, सोनिया ठकराल, प्रवेश भाटिया, अनु भटिया, शोभा शर्मा, ज्योति विरमानी, सीमा भाटिया व रेखा वाधवा शामिल रहे। वहीं प्रवासी क्षेत्र से भगत, राजीव, चिंटू, पवन, अरविंद, अजीत, मोनू , संतोष, जगदीश, अखिलेश, विजय, त्रिलोक, विजय तिवारी, रंजीत, रोहित, योगेश एवं मन्दिर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में अजय शर्मा, प्रेम बब्बर, गगन अरोड़ा, विकास भाटिया, जतिन गांधी, रिंकल भाटिया गौरव गुलाटी भरत कपूर रविंद्र गुलाटी सचिन भाटिया जतिन मलिक अनुज नागपाल शौर्य भाटिया एवं नेरित भाटिया शामिल रहे।

Due to the freedom fighters and martyrs faridabadnews faridabadnews24 we are breathing in the open air of freedom: Rajesh Bhatia
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.