Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » धोती पहन सड़क पर यूं दौड़ाता है बाइक, मोटी सैलरी वाले शख्स ने छोड़ा IT जॉब और बन गया पुजारी

धोती पहन सड़क पर यूं दौड़ाता है बाइक, मोटी सैलरी वाले शख्स ने छोड़ा IT जॉब और बन गया पुजारी

faridabadnews24By faridabadnews24August 16, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Who Is Unnikrishnan VL: केरल के 34 वर्षीय पुजारी ने देशभर में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दरअसल में, वह शुरू से ही इस फील्ड में नहीं थे. उन्होंने हाई पेड आईटी जॉब छोड़ी और फिर इस नए सफर को चुना.  उन्नीकृष्णन वीएल (Unnikrishnan VL) नाम के शख्स ने लोगों का ध्यान तब अपनी ओर खींचा, जब वह पुजारी बनने के बाद अपने शौक को नहीं छोड़ा और डर्ट रेसिंग बाइक को सड़क पर दौड़ाते हैं. उनके दिल छू लेने वाले इस जुनून की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. वह अपने आध्यात्मिक कर्तव्यों को भी खूबसूरती से बैलेंस रखते हैं.

 

आईटी की जॉब छोड़कर बन गए पुजारी

सुबह से लेकर शाम तक वह पवित्र अनुष्ठानों का संचालन करते हैं और फिर वह धोती पहनकर बाइक को सड़क पर दौड़ाते हैं. उनके दिनचर्या की बात करें तो वह ठीक 5.30 बजे केरल के कोट्टायम जिले के विचित्र मंजूर गांव में स्थित पुधुक्कुलमगारा देवी मंदिर में अपनी भूमिका शुरू करते हैं. ट्रेडिशनल सफेद पोशाक पहने हुए वह देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और वहां आने वाले भक्तों का स्वागत करते हैं, और अपने पवित्र आह्वान के लिए खुद को पूरे दिल से समर्पित करते हैं.

 

बाइक राइडिंग का भी है बहुत ज्यादा शौक

जैसे ही सुबह की रस्में लगभग 9.30 बजे खत्म होती हैं, उन्नीकृष्णन को एक नए परिवेश में बदलते हुए देख सकते हैं. वह अपने राइडिंग गियर- दस्ताने, जूते और हेलमेट लेते हैं और पुरोहिती ड्रेस को उतारकर नए पोशाक पहनकर मोटरसाइकिल और रेसिंग की तरफ बढ़ जाते हैं. मोटरसाइकिल और रेसिंग के प्रति उन्नीकृष्णन का आकर्षण 2007 में तब बढ़ा जब उन्होंने अपना दोपहिया वाहन लाइसेंस प्राप्त किया. उन्होंने कोच्चि में एक पेशेवर स्टंट राइडिंग और रेसिंग क्लब में शामिल होकर अपने कौशल को और निखारा और 2011 की शुरुआत तक रेसिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई.

आखिर कैसे इस फील्ड को चुना, ये है वजह

एक कुशल कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट उन्नीकृष्णन ने आईटी क्षेत्र में कदम रखा और कोच्चि में जेरॉक्स कंपनी में काम शुरू किया. हालांकि, उनकी कठिन नौकरी ने उन्हें अपने जुनून को अलग रखने के लिए प्रेरित किया. 2013 में, उन्होंने भारत और नेपाल में एक बाइक यात्रा शुरू की. अपने पिता नारायणन नंबूथिरी, जो एक पुजारी भी थे, उनके निधन के बाद उन्नीकृष्णन ने खुद को अपने मंदिर की जिम्मेदारियों में डूबा हुआ पाया. पारिवारिक दबावों के बावजूद वह रूढ़िवादिता को तोड़ने के अपने प्रयास में दृढ़ रहे. दिसंबर 2021 में, उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुधुक्कुलमगारा देवी मंदिर में अपनी भूमिका ग्रहण की.

NEWS SOURCE : zeenews

a man with a hefty salary left the IT job and became a priest. Adventurous Bike Enthusiast Computer Science Graduate faridabadnews faridabadnews24 Kerala Priest Riding a bike on the road wearing a dhoti Spiritual Journey Unnikrishnan VL
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.