Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, Seema Haider पर चढ़ा भगवा रंग, मनाई हरियाली तीज

सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, Seema Haider पर चढ़ा भगवा रंग, मनाई हरियाली तीज

faridabadnews24By faridabadnews24August 19, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Hariyali Teej Of Seema Haider: पाकिस्तान (Pakistan) से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) ने आज (शनिवार को) ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पूरे परिवार के साथ हरियाली तीज (Hariyali Teej) मनाई. इसके साथ ही सीमा हैदर ने पूरे परिवार के साथ देश की खुशहाली की कामना की. सीमा हैदर का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तरक्की करेगा. इसके अलावा सीमा हैदर ने एक बार फिर जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा भी लगाया.

सीमा हैदर ने खुद को बताया हिंदू

इससे पहले भी सीमा हैदर कह चुकी हैं कि मैं हिंदू हूं. हिंदुस्तान में रहना चाहती हूं. मैं और मेरे बच्चे पाकिस्तान नहीं जाएंगे. मुझे हिंदुस्तान से प्यार है. ज़ी न्यूज से EXCLUSIVE बातचीत में सीमा हैदर ने ये बातें कहीं. साथ ही सीमा ने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के आरोपों का भी जवाब दिया. गुलाम हैदर के हिंदुस्तान आने की बात पर भी सीमा हैदर ने गुलाम को आइना दिखाया. साथ ही सीमा के वकील एपी सिंह ने भी गुलाम के दावों और आरोपों का जवाब दिया.

बच्चों की पाकिस्तान वापसी पर अड़ा गुलाम

बता दें कि पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर को लेकर उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है. गुलाम हैदर ने कहा कि वो अपने बच्चों को वापस लेकर रहेगा चाहे इसके लिए उसे हिंदुस्तान ही क्यों ना आना पड़े. गुलाम हैदर ने सीमा के हाथ में तिरंगा देखने के बाद उसके वकील एपी सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

गुलाम हैदर को क्यों लगी मिर्ची?

गौरतलब है कि सीमा हैदर अब पाकिस्तान नहीं जाना चाहतीं. वो हिंदुस्तान में रहने की अपील कर रही हैं. लेकिन उसके और उसके बच्चों के हाथ में तिरंगा देखकर गुलाम हैदर को मिर्ची लगी है. इस पर गुलाम हैदर ने कहा कि अगर अपने दिल से लगाते तो हमें कोई एतराज नहीं है. हमें भारत से कोई नफरत नहीं है. हम हिंदुस्तान के नारे नहीं लगाते. अगर बच्चे अपने खुशी से लगाते तो हमें कोई एतराज नहीं. जबरदस्ती हाथ पकड़कर नारे लगवाना गलत बात है.

सीमा ने दिया करारा जवाब

इस पर सीमा ने जवाब दिया कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा, जो इंसान तंग होकर, जलील होकर चला आए, वहां मोहब्बत रहती नहीं है. मुझे यहां जो इज्जत और सम्मान मिला है उसके लिए जितने भी नारे लगाऊं, जितना भी भारत माता की जय कहूं वो कम होगा. मुझे यहां इतनी इज्जत मिली है. वो समय ऐसा था जज्बा आ रहा था, यहां तक आने के लिए. मेरे पास थोड़े से पैसे थे, वो भी वहां एयरपोर्ट पर छीन लिए. ऐसे वहां रिश्वतखोर रहते हैं. हैदर ने मुझे टॉर्चर किया, मेरे पुराने फोन में चोट के निशान होंगे. जिंदगी में हैदर के साथ फोटो नहीं खींची. उससे छिप-छिपाकर फोटो खींचती थी, वो फोटो तक खींचने नहीं देते थे, ऐसे इंसान थे.

सीमा हैदर ने कहा कि सचिन मेरे पति हैं, कोई कहता है शादी का सबूत दो, कोई कहता है शादी का सबूत दो, अरे मैं पत्नी हूं इनकी, मैं खुद सबूत हूं, ये पति हैं मेरे ये सबूत हैं. इस तरह की बातें ना करें. ये सीता मइया का देश है, राधा रानी का देश है, यहां प्यार ही प्यार होता है, हिंदू धर्म में ये चीजें देख देखकर, राधारानी की कहानी सुनकर, पाकिस्तान में बैठकर खुश होती थी. ये चीज देखकर मुझे इतना प्यार हो गया था कि वहां भी मैं इनको ही पूजती थी, मैं यहां प्यार के लिए आई हूं, मेरे प्यार को समझा जाए, इसको गलत और गंदा ना समझा जाए.

NEWS SOURCE : zeenews

Befitting reply given to those who raised questions celebrated Hariyali Teej faridabadnews faridabadnews24 Seema Haider dressed in saffron colour
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.