गाजियाबाद: महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस को हराने के लिए भाजपा वसुंधरा मंडल के महामंत्री अभिषेक पंडित अपना योगदान दे रहे हैं। वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बीच जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। अभिषेक पंडित ने बताया कि इस विपदा के समय सभी लोगों के जागरूकता एवं सहयोग से ही हम इस महामारी से जीत पाएंगे। इसके लिए लगातार जरूरतमंद लोगों की समस्या को दूर करने के लिए लगातार अभियान के तरह कार्य किया जा रहा है।
अभिषेक पंडित ने खुद को सुरक्षित रखते हुए लोगों तक भोजन उपलब्ध कराने एवं अन्य सहायता पहुंचाना जारी रहने की बात कही। साथ ही वे लोगों से अपील कर रहे हैं के लॉकडाउन में आप घर से बाहर ना निकलें सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें लॉकडाउन ही कोरोना से बचने का एकमात्र विकल्प है एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं यही राष्ट्रधर्म, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय कर्तव्य है! अभिषेक पंडित के युवा मोर्चा के साथी भाजपा युवा मोर्चा वसुंधरा मंडल उपाध्यक्ष प्रफुल भारद्वाज ने अभिषेक पंडित की तारीफ करते हुए कहां की ऐसे समाजसेवियों के दम पर ही आज लाखों जरूरतमंदों की मदद की जा रही है
हम सभी को ऐसे समाजसेवियों से प्रेरणा लेनी चाहिए कोरोना संक्रमण का यहां दौर तो चला ही जाएगा लेकिन हमारे द्वारा समाज के लिए की गई सहायता सदा याद की जाएगी!
