Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जान‍िए कहां से म‍िलेगा?, सरकार ने दी राहत, प्‍याज 25 और टमाटर 40 रुपये क‍िलो

जान‍िए कहां से म‍िलेगा?, सरकार ने दी राहत, प्‍याज 25 और टमाटर 40 रुपये क‍िलो

faridabadnews24By faridabadnews24August 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Onion Price Hike: टमाटर और प्‍याज की बढ़ती कीमत के बीच आम जनता को सरकार की तरफ से लगातार राहत दी जा रही है. इसी के मद्देनजर र‍ियायती दर पर टमाटर बेचे जाने के बाद अब प्‍याज की भी ब‍िक्री की जाएगी. नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED) ने टमाटर की ब‍िक्री 40 रुपये प्रत‍ि क‍िलो की दर पर करने का ऐलान क‍िया है.

र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद आई ग‍िरावट

प‍िछले द‍िनों टमाटर के रेट र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद अब इसमें गिरावट देखी जा रही है. कुछ इलाकों में टमाटर के रेट ग‍िरकर 80 रुपये प्रत‍ि क‍िलो तक आ गए हैं. इससे पहले सरकारी एजेंस‍ियों की तरफ से टमाटर की कीमतें घटाकर 15 अगस्त को 50 रुपये प्रत‍ि क‍िलो कर दी गई थी. नए न‍िर्देश के अनुसार कीमत घटकर 40 रुपये क‍िलो कर दी गई हैं.

15 लाख किलोग्राम से ज्‍यादा टमाटर खरीदे
पिछले महीने से एनसीसीएफ (NCCF) और एनएएफईडी (NAFED) की तरफ टमाटर के लगातार बढ़ते रेट को रोकने के ल‍िए रियायती दर पर टमाटर बेचें जा रहे हैं. पहले सब्सिडी वाले टमाटर का रेट 90 रुपये प्रति किलो तय क‍िया गया था. अब 20 अगस्‍त से टमाटर की कीमतें घटकर 40 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर आ गई हैं. दोनों एजेंसियों की तरफ से 15 लाख किलोग्राम से ज्‍यादा टमाटर खरीदे गए हैं.

इसके अलावा सरकार ने सोमवार से खुदरा दुकानों और मोबाइल वैन के जर‍िये ग्राहकों को 25 रुपये प्रति किलो की दर से प्‍यार बेचने की बात कही है. एनसीसीएफ (NCCF) के जर‍िये सब्जी की ब‍िक्री की जाएगी. टमाटर के बाद एनसीसीएफ को ही प्याज की ब‍िक्री करने का काम सौंपा गया है. सरकार ने 3 लाख मीट्रिक टन की शुरुआती खरीद के लक्ष्य को हासिल करने के बाद इस वर्ष प्याज बफर मात्रा को बढ़ाकर 5 लाख मीट्रिक टन कर द‍िया है.

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Know from where it will be available? onion 25 and tomato 40 rupees kg the government has given relief
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.