
फरीदाबाद: हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के चार्ज लेते ही सरकार ने सोमवार को 20 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। रोहतक रेंज के आई राकेश आर्य फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन को एसडीजीपी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पर फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को गुरुग्राम पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरुग्राम के डीसीपी ईस्ट नीतीश अग्रवाल को महेंद्रगढ़ का लगाया गया है। महेंद्रगढ़ के एसपी विक्रांत भूषण अब सिरसा के पुलिस अधीक्षक होंगे।गुरुग्राम डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज को अतिरिक्त डीसीपी ईस्ट की भी जिम्मेदारी दी गई है।
NEWS SOURCE : livehindustan
