Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूर्व मंत्री के बेटे-बहू कांग्रेस में शामिल, चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका

पूर्व मंत्री के बेटे-बहू कांग्रेस में शामिल, चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका

faridabadnews24By faridabadnews24August 25, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का खेल जारी है। राजनेता अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए दल बदल रहे हैं। इसी क्रम में सतना जिले के रैगांव विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी के बेटे और बहू ने कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कमलनाथ की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन

दरअसल, सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र से नाता रखने वाले देवराज बागरी और उनकी पत्नी वंदना बागरी ने भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। देवराज और वंदना दोनो ही सतना जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। रैगांव में हुए उपचुनाव में बागरी दंपत्ति ने भाजपा की ओर से टिकट की दावेदारी की थी। मगर, उन्हें असफलता हाथ लगी थी। लिहाजा, उन्होंने पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार प्रतिमा बागरी का खुलकर विरोध किया था।

वर्तमान में रैगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक कल्पना वर्मा हैं। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कहीं बागरी दंपति को कांग्रेस की ओर से टिकट का भरोसा तो नहीं दिलाया गया है।

‘बीजेपी में बुरी तरह से मची हुई है भगदड़’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का कहना है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में भाजपा के लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, शिवपुरी आदि स्थानों से कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। भाजपा में बुरी तरह से भगदड़ मची हुई है। इस भगदड़ का नतीजा है कि सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहती है।

NEWS SOURCE : indiatv

another big blow to BJP before elections faridabadnews faridabadnews24 Former minister's son-daughter-in-law join Congress
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.