Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पीड़ित को केस से निकलवाने के लिए मांगे थे 25 हजार रुपये, हरियाणा में रिश्वत लेते रंगे-हाथों पकड़ा गया हेड कांस्टेबल

पीड़ित को केस से निकलवाने के लिए मांगे थे 25 हजार रुपये, हरियाणा में रिश्वत लेते रंगे-हाथों पकड़ा गया हेड कांस्टेबल

faridabadnews24By faridabadnews24August 26, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हिसार :  एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हिमाचल प्रदेश की महिला का बेटे के साथ अपहरण करने, 50 हजार की लूट व छेड़खानी के मामले में केस से बाहर निकलवाने की एवज में सदर थाना के हेड कांस्टेबल राकेश को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दादरी के बौंदकलां के रहने वाले सदर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश ने हिसार के सत्य नगर में रहने वाले गाड़ी चालक सुरेश से 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा

सुरेश ने हेड कांस्टेबल राकेश को पहले 10 हजार और बाद में 15 हजार रुपये देने के लिए कहा था। लेकिन इसी बीच सुरेश ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत कर दी थी। वीरवार रात करीब 9:30 बजे सत्यनारायण मुहल्ला में आरोपित हेड कांस्टेबल राकेश सत्यनगर में सुरेश के घर के नजदीक अपनी गाड़ी में रिश्वत के 10 हजार लेने पहुंचा था। वहां जब सुरेश ने उसे 10 हजार रुपये दिए तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान एसीबी की टीम को देखकर राकेश शर्ट उतारकर भागने लगा था।

क्या है पूरा मामला?

करीब 150 मीटर तक एसीबी की टीम ने पीछा कर राकेश को पकड़ लिया। टीम ने आरोपित से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आडियो भी एसीबी को सौंपी गाड़ी चालक सुरेश ने हेड कांस्टेबल के रिश्वत मांगने की एक आडियो भी एसीबी को सौंपी है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश जिला मंडी का रहने वाला एक दपंती अपने बेटे के साथ हिसार आया था। यहां वह एक गांव में प्रदीप के पास रुके थे। प्रदीप ने बताया था कि हिमाचल वापस जाते समय कार चालक सुरेश ने हिमाचल की रहने वाली उसकी धर्म बहन व उसके बेटे का अपहरण किया था।

हेड कांस्टेबल राकेश को सौंपी गई थी मामले की जांच

साथ ही प्रदीप ने सुरेश पर उसकी धर्म बहन से छेड़खानी करने, 50 हजार रुपये और मंगलसूत्र लूटने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में सुरेश ने भी पुलिस को मारपीट की शिकायत देकर प्रदीप पर ही केस दर्ज करवा दिया था। सुरेश ने पुलिस को बताया था कि प्रदीप से सिर्फ मारपीट हुई थी। प्रदीप की इस मामले में जमानत हो गई थी। लेकिन बाद में प्रदीप की धर्म बहन ने एसपी को शिकायत देकर सुरेश पर अपहरण, छेड़खानी, 50 हजार लूटने के आरोप लगाए थे। इस केस की जांच हेड कांस्टेबल राकेश को सौंपी गई थी।

केस निकलवाने के लिए कांस्टेबल ने मांगे 25 हजार रुपये

बताया गया है कि राकेश ने सुरेश को इस केस से निकलवाने की एवज में पहले एक लाख मांगे, बाद में 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पैसे नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी दी गई थी। एसीबी की टीम में इंस्पेक्टर अजीत सिंह गिल, इंस्पेक्टर जय सिंह, एएसआइ विजेंद्र, सिपाही राजेश कुमार शामिल रहे। आरोपित हेड कांस्टेबल राकेश को 10 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। राकेश ने सत्यनगर के सुरेश से केस से निकलवाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

NEWS SOURCE : jagran

000 was demanded to get the victim out of the case faridabadnews faridabadnews24 head constable caught red-handed taking bribe in Haryana Rs 25
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.