Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बनाया ये प्लान, बिहार की इन 10 सीटों पर BJP की पैनी नजर: Loksabha Election 2024

बनाया ये प्लान, बिहार की इन 10 सीटों पर BJP की पैनी नजर: Loksabha Election 2024

faridabadnews24By faridabadnews24August 30, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bihar Politics: भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर किसी तरह की रियायत बरतना नहीं चाहती है. भाजपा ने ऐसी 10 सीटों को चिन्हित कर उस पर खास तैयारी में जुटी हैं, जिस पर पिछले चुनाव में उसकी सहयोगी पार्टियों ने जीत दर्ज की थी. बताया जाता है कि इन सीटों में वाल्मीकीनगर, कटिहार, पूर्णिया, गया, झंझारपुर, सुपौल, मुंगेर, किशनगंज, नवादा एवं वैशाली हैं. इन लोकसभा क्षेत्रों में चार- चार विधानसभा का दायित्व एक नेता को दिया गया है. भाजपा इन सीटों पर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है. भाजपा के उपाध्यक्ष संतोष पाठक कहते हैं कि भाजपा बिहार की सभी 40 सीटों पर तैयारी कर रही है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोकसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव में सहयोगी दल के प्रत्याशी विजयी हुए थे, वहां भाजपा का संगठन काफी मजबूत है. ऐसी स्थिति में वहां तैयारी की जा रही है कि आसानी से जीत मिल सके. सभी दल ऐसी तैयारी करते हैं.

भाजपा के एक नेता बताते हैं कि इस कार्ययोजना के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र एक कलस्टर का हिस्सा है, जिसके लिए एक नेता को प्रभारी बनाया गया है. कलस्टर प्लान के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावा पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, नारायण प्रसाद, रामसूरत राय, आलोक रंजन झा, नितिन नवीन, जनक राम, प्रमोद कुमार, नीरज सिंह बब्लू, रामप्रीत पासवान, राणा रंधीर सिंह के अलावा विधायक संजीव चौरसिया एवं विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर को चार-चार विधानसभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है. इन लोगों को बूथ स्तर पर बैठक करके मतदाताओं को जागरूक करने से लेकर सोशल मीडिया तक के लिए प्रेरित करने का दायित्व सौंपा गया है. इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और उसके प्रभाव पर जानकारी एकत्र कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए केंद्रीय, स्थानीय और जिला स्तरों पर एक त्रि-स्तरीय समिति का गठन किया गया है. इसे लेकर आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं. इसके अलावा भी कई तरह के टास्क सौंपे गए है
NEWS SOURCE : zeenews
BJP keeping a close eye on these 10 seats of Bihar: Loksabha Election 2024 faridabadnews faridabadnews24 Made this plan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.