Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कौन होगा PM पद का दावेदार? मिलेंगे इन 10 सवालों के जवाब, मुंबई में विपक्ष की बैठक आज

कौन होगा PM पद का दावेदार? मिलेंगे इन 10 सवालों के जवाब, मुंबई में विपक्ष की बैठक आज

faridabadnews24By faridabadnews24August 31, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

I.N.D.I.A. Alliance Mumbai Meet: मुंबई में I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक आज से शुरू हो रही है. यह बैठक 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. इनमें सीटों के बंटवारे से लेकर गठबंधन के लोगो, झंडे और संयोजक के चुनाव पर चर्चा हो सकती है. लेकिन इन सभी सवालों के बीच सबसे जरूरी सवाल ये है कि क्या विपक्षी दलों के बीच गठबंधन की तरफ से पीएम पद के नाम पर सहमति बन पाएगी? अगर गठबंधन बिना चेहरे के मैदान में उतरता है तो ऐसे में सीटों का फॉर्मूला क्या होगा?

मुंबई में 28 दल होंगे एकजुट

दो दिन की बैठक में करीब 28 दलों के नेता शामिल होंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति, गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीटों के बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है. सबसे पहले हम आपको I.N.D.I.A गठबंधन के ऐजेंडे से रूबरू करा देते हैं.

मीटिंग में क्या-क्या होगा?

1. I.N.D.I.A. गठबंधन का LOGO तय किया जाएगा.

2. दिल्ली में गठबंधन के हेडक्वार्टर बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

3. I.N.D.I.A. गठबंधन के संयोजक पद के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है.

4. कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन को अंतिम रूप देने पर भी बातचीत होगी.

5. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है.

6. गठबंधन के प्रवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

7. भविष्य में सामूहिक रैली करने पर बैठक में चर्चा होगी.

8. I.N.D.I.A. गठबंधन के विस्तार, ज्यादा पार्टियों के गठबंधन में शामिल होने को लेकर भी बातचीत हो सकती है.

9. सीटों के तालमेल और सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा होगी.

10. गठबंधन उन मुद्दों पर चर्चा कर सकता है जिनके आधार पर BJP को टक्कर दिया जा सके.

गठबंधन के जॉइंट एक्शन की रूपरेखा

कहा जा रहा है कि मुंबई की बैठक में कुछ और क्षेत्रीय दल भी शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए रिसर्च विंग का गठन किया जाएगा. 5 से 10 प्रवक्ताओं का चुनाव होगा. मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी. राष्ट्रीय एजेंडा के लिए कमेटी बनेगी. I.N.D.I.A. गठबंधन के जॉइंट एक्शन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी.

पीएम पद की दावेदारी में आगे कौन?

गठबंधन में शामिल दल भले ही एकजुट होने का दावा कर रहे हों लेकिन अंदरखाने में खींचतान जारी है. बुधवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से पीएम पद के लिए अरविंद केजरीवाल का नाम उछाला गया. हालांकि, बाद में पार्टी ने इसका खंडन किया. समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव को पीएम पद मैटेरियल बताया गया. इससे पहले जेडीयू समेत कई पार्टियां भी अपने-अपने नेता को पीएम पद का दावेदार बता चुकी हैं.

INDIA गठबंधन के सामने सवाल कई हैं. सवाल संयोजक बनाने को लेकर भी हैं. इस पद के लिए भी दावेदार कई हैं. मुंबई में इस बात पर भी चर्चा होगी. लेकिन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वार भी शुरू हो गया है. जाहिर है मुंबई मंथन से तमाम विरोध के बाद भी एकता का मंत्र देने की कोशिश की जा रही है

NEWS SOURCE : zeenews

Congress faridabadnews faridabadnews24 India Mallikarjun Kharge Mumbai opposition meeting in Mumbai today Prime Minister Who will be the contender for the post of PM? Answers to these 10 questions will be found
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.