Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad: लोगों ने कहा गरीबो का मसीहा विधायक नीरज शर्मा

Faridabad: लोगों ने कहा गरीबो का मसीहा विधायक नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24August 31, 2023Updated:August 31, 2023No Comments5 Mins Read

Faridabad: विधायक नीरज शर्मा ने बताया हरियाणा राज्य कृषि विपरण बोर्ड ने अपने पत्र क्रमंाक एलए.।।.2023/42824/430100 दिनंाक 21.07.2023 को आदेश देकर तुंरत प्रभाव डबुआ सब्जी मंडी में अलाट हुए 704 फडो को कैैसिंल कर दिया है और सचिव मार्किट कमेटी को आदेश दिए है कि दुबारा से 25.02.2018 की नीति के अनुसार पुनः फड अलांटमेंट की कार्यवाही शुरू की जांए। जिसपर आज प्रशासन नेे कार्यवाही करते हुए आज डबुआ सब्जी मंडी में अवैध रूप बैठे लोगो को प्रशासन ने हटाने का काम किया। जिसके बाद आज मंडी के गरीबो के द्धारा विधायक नीरज शर्मा के कार्यालय पर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनके कार्यालय पर पहुंचे और उनका फुल मालाओं से स्वागत किया। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि यह मेरे जीत नही गरीब एंव विधवो की जीत है क्योकि सत्य परेशान हांे सकता है पराजित नही।

https://www.facebook.com/neeraj.sharma30/videos/1693143197876362/?locale=hi_IN

क्या था मामला।

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि विधायक बनने के बाद सबसे पहला पत्र सरकार को उनके द्धारा डबुआ सब्जी मंडी में हुए फड वितरण धोटाले से अवगत करवाया गया था जिस उपरांत तत्कालीन मंडी सचिव राहुल यादव को 8 नवंबर 2019 को निलंबित कर दिया गया था। बाद में सचिव को सात अक्टूबर 2020 को बहाल किया गया। यह सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी लेकिन मै निरंतर इस मामले को उठाता रहा। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि जब इस मामले में कार्यवाही होती नजर नही आई तो उनके द्धारा दिनांक 10 मार्च 2021 को विधानसभा सत्र में उठाया गया। मेरे सवाल पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि 25 सितंबर 2018 में नीतिविरुद्ध फड वितरण नहीं करने के कारण मार्केट कमेटी के सचिव को 8 नवंबर 2019 को निलंबित कर दिया गया था। बाद में सचिव को सात अक्टूबर 2020 को बहाल किया गया। फिलहाल फड वितरण को निरस्त नहीं किया गया है क्योंकि कुछ आवंटियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

कृषि मंत्री ने सदन में जवाब पर विधायक नीरज शर्मा ने कहा था कि न्यायालय में सिर्फ 186 लोग गए हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार ने बाकी पर कार्रवाई क्यों नहीं की। विधायक ने मामले को विस्तृत रूप में बताया कि मौके पर 539 फड हैं और 704 को आवंटित कर दिए गए। जिनको फड आवंटित हुए हैं उनमें कुछ तो समाज के प्रख्यात व्यक्ति भी शामिल हैं। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि डबुआ सब्जी मंडी में फड वितरण घोटाला सामने आने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गलत तरीके से वितरित फड भी अभी तक रद नहीं किए गए हैं। नीरज शर्मा के अनुसार ये बिना सर्वे और वीडियोग्राफी के आंवटित किए गए। फड वितरण शनिवार के दिन सायं चार बजे किया गया और आवंटन की रिपोर्ट ईमेल से सायं 6 बजे मार्केटिंग बोर्ड मुख्यालय को सूचना दे दी गई। छुट्टी के दिन महज दो घंटे में 704 फड का आवंटन तो व्यवहारिक रूप में हो ही नहीं सकता। फड आवेदकों से पांच हजार रुपये की सुरक्षा राशि लेनी थी मगर उनकी पर्ची छह हजार रुपये की काटी गई शर्मा के अनुसार आवंटन में तीन टीन शेड दर्शाए गए हैं जबकि मौके पर दो ही टीन शेड हैं। इन शेड में जनसुविधाएं भी नहीं हैं। इसके अलावा आवंटन से पहले सचिव ने मार्केट कमेटी की बैठक भी नहीं बुलाई गई।

फ़रीदाबाद की डबुआ सब्ज़ी मंडी में पूर्व पार्षदों को भी फंड आवंटित कर दिए गए जबकि ज़िंदगी में उन्होंने कभी सब्ज़ी नहीं बेची, सीएम विंडो के एमिनेंट परसन तक को फड़ दे डाला। फड वितरण घोटाले का मामला विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था और उन्हीं की पहल पर विधानसभा अध्यक्ष ने तीन विधायकों की कमेटी का गठन कर मामले की जाँच के आदेश दिए थे। श्री शर्मा ने कहा कि जिनके दहेज में आई थी मर्सिडीज़ उनको भी दे दी गई फड़ लेकिन बात सिर्फ़ पैसे की नहीं है 700 ग़रीब सब्ज़ी विक्रेताओं के साथ सरकार ने भद्दा मज़ाक किया था। आमतौर पर भाजपा सरकार पारदर्शिता की बात करती है लेकिन इस पूरी आवंटन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को ऐसे समझा जा सकता है

कि इस मामले की वीडियोग्राफी तक नहीं कराई गई। श्री शर्मा ने कहा कि जब ये फड़ आवंटन किया गया तब तमाम नियमों को ताक पर रख दिया गया था । श्री शर्मा ने कहा कि जो लोग वास्तव में सब्ज़ी बेचने का काम करते हैं उनको तो ये फड़ अलॉट नहीं किए गए बल्कि तत्कालीन मंत्रियोंए विधायकोंए नेताओं और अफ़सरों के चहेतों को इन फड़ की बंदरबाँट कर दी गई। श्री शर्मा ने कहा कि सिर्फ़ डबुआ सब्ज़ी मंडी में ही नहीं बल्कि ओल्ड फ़रीदाबाद की सब्ज़ी मंडी में भी ऐसा ही फड़ वितरण घोटाला हुआ है उस मामले की जाँच भी सरकार को करनी चाहिए। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि भाजपा सरकार कहती है खर्ची पर्ची नही चलती लेकिन इस फड धोटाले में खर्ची भी चली और पर्ची चली। लेकिन सत्य की जीत हुई।

faridabadnews faridabadnews24 the messiah of the poor. Watch the video- People said MLA Neeraj Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.