
फरीदाबाद। बल्लबगढ बस स्टैंड और नागरिक अस्पताल बीके चौंक पर जाम नही लगना चाहिए। शहर में जाम की स्थिति पैदा करने वाली डग्गामार बसों और ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वाले ऑटो के अब चालान करना सुनिश्चित करें। गुरुवार को सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में एडीसी आनन्द शर्मा ने यह आदेश दिए। सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने के लिए पुलिस प्रशासन और हाईवे के तकनीकी अधिकारी आपसी तालमेल करके कार्य को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करें। एडीसी ने कहा कि जिला फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करनवाने के लिए विद्यार्थियों और ड्राइविंग करने वाले लोगों को जागरूक करें। एनसीसी कैडेट को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित ट्रैंनिंग देकर जागरूकता अभियान चलाए। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए जिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को जो भी दायित्व मिला है। उस विभाग के अधिकारी उसे पूरी निष्ठा के साथ सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निर्धारित समय पर पूरा करें।
सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सड़क सुरक्षा के नियमों अनुसार हैं सड़क पर लगाई जाने वाली पटिया, ज़ेबरा क्रॉसिंग प्वाइंट और ग्रील लगाने, टूटने पर ठीक करवाने सहित बरसाती पानी या गंदा पानी इक्कठा होता है वहां उन स्थानों को चिन्हित करके वहां पर सभी समस्याओं को दूर करें। समीक्षा बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लबगढ़ त्रिलोक चंद,बैठक से जुड़े प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी, हरियाणा रोडवेज, ट्रांसपोर्ट, पुलिस एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
NEWS SOURCE : livehindustan
