
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2023 में पृथ्वी अपनी कक्षा (Orbit) बदल लेगी. इसके नतीजे पूरी दुनिया को भुगतने पड़ सकते हैं. इससे दुनिया में रहने वाले इंसानों को कितना नुकसान उठाना पड़ेगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है.
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के मुताबिक, इसी साल 2023 में सौर तूफान भी धरतीवासियों को झेलना पड़ सकता है. जो विनाश की वजह बन सकता है. सौर तूफान का अर्थ है कि सूर्य से निकलने वाली एनर्जी का विस्फोट होगा और इससे कई तरह के खतरनाक रेडिएशन धरती पर पड़ेंगे जो घातक साबित हो सकते हैं.
बाबा वेंगा ने भविष्यावाणी की थी कि 2023 में महायुद्ध हो सकता है. दुनिया के ज्यादातर देश दो खेमों में बंट जाएंगे और युद्ध छेड़ देंगे. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पिछले 1 साल से ज्यादा समय से चल रहा है. गनीमत है कि अन्य देश अभी तक इस जंग में नहीं कूद हैं.
बाबा वेंगा ने साल 2023 में दुनिया के कई देशों भीषण बाढ़ और तूफान की भविष्यवाणी भी की थी. इसका मंजर भारत समेत कई देशों में इस साल पहले ही देखने को मिल चुका है. इस प्रकार की आपदाओं में सैकड़ों की लोगों की जान चली गई.
गौरतलब है कि बाबा वेंगा ने सैकड़ों भविष्यवाणियां की हैं. बाबा वेंगा के अनुयायियों का मानना है कि अमेरिका में हुई 9/11 की घटना और डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की की घोषणा बाबा वेंगा ने पहले ही कर दी थी. जो सच साबित हुईं. हालांकि, ज़ी न्यूज़ बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की पुष्टि नहीं करता है.
NEWS SOURCE : zeenews
