Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक की हो चुकी है मौत, हरियाणा में तेजी से बढ़ता जा रहा है डेंगू का प्रकोप, अब तक मिले 143 मामले

एक की हो चुकी है मौत, हरियाणा में तेजी से बढ़ता जा रहा है डेंगू का प्रकोप, अब तक मिले 143 मामले

faridabadnews24By faridabadnews24September 2, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चरखी दादरी: स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू के कुल 143 मामले आ चुके हैं। जहां जुलाई माह में डेंगू के मामले की रफ्तार धीमी थी वहीं अगस्त माह में डेंगू केसों का ग्राफ बढ़ने के साथ ही जिले में डेंगू से एक मौत भी हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में डेंगू के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र में अब तक 84 व ग्रामीण क्षेत्र में 59 लोगों को डेंगू ने अपना शिकार बनाया है। जिसके पीछे कारण साफ है कि विभाग धरातल पर उतना काम नहीं कर रहा जितना कागजों में दावा कर रहा है। सप्ताह में एक दिन मनाएं सूखा दिवससप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाएं। मतलब कि घर के सभी सामानों को धोकर साफ करें, कपड़ों को अच्छे से रगड़ कर सुखाएं। घर के सभी कूलर, गमले, टंकी, पशुओं के लिए बनाई गई जगहों को साफ करें। घरों के आसपास पानी को खड़ा ना रहने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। पानी की टंकी को ढककर रखें। घरों के पास ज्यादा खड़े पानी में काला तेल डालें।

पानी न जमा होने दें

छतों और कबाड़ में टायर, डिब्बे, टूटे फूटे सामान में पानी न जमा होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें।की जा रही लार्वा की जांचस्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा समय समय पर घरों में जाकर मच्छरों के लार्वा की भी जांच की जा रही है। जिले में अब तक 1368 घरों में डेंगू व मलेरिया फैलने वाले मच्छरों का लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 383 घरों को नोटिस देने के साथ ही दादरी के नागरिक अस्पताल में डेंगू के उपचार के लिए 15 बेड का वार्ड और 11 बेड का फ्लू वार्ड भी बनाया गया है ताकि अगर कोई बुखार से पीड़ित मरीज मिले तो उसको वार्ड में रखकर उसका उपचार किया जा सके।

आमजन रखें सावधानियां: डा. गौरवदादरी के डिप्टी सिविल सर्जन डा. गौरव भारद्वाज ने बताया कि अभी तक जिले में डेंगू के 143 मामले मिल चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस जगह पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं उस जगहों पर स्प्रे से साथ ही फागिंग करवाने का भी काम तेजी से कराया जा रहा है।

NEWS SOURCE : jagran

143 cases found so far dengue outbreak is increasing rapidly in Haryana faridabadnews faridabadnews24 One has died
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.