
Faridabad: मै पिछले 4 वर्षों से लगतार विधानसभा में ये बात उठा रहा हूं। जब मुख्यमंत्री जी को याद नही आई। मेरे क्षेत्र की बेटियां ट्वीट पे ट्वीट कर रही है जब मुख्यमंत्री जी को याद नही आई। मैंने अपने क्षेत्र की समस्या ग्रीवेंस कमेटी में उठाई तो आपने तुगलकी फरमान जारी कर दिया कि विधायक अपनी समस्या यहाँ नही रखेगा ओर आपके बीजेपी के नेता एवं कार्यकर्ता तालिया बजा रहे थे। तब आपको यह बात याद नही आई। मै चीख चीख कर बोल रहा हूं कि किसके नुमाइंदे सतबीरा के खातों से विदेश घूम कर आए। अब चुनाव आने लगे तो मुख्यमंत्री जी को नगर निगम की लूट और लुटवाने की याद आ रही है।
देखिए वीडियो
