
अलीगढ़: थाना लोधा और रोरावर क्षेत्र में शनिवार देर शाम पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने तीन होटलों पर छापेमारी की है. एक होटल के कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले. दोनों को थाने भेजकर पूछताछ की जा रही है. खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल के पास बने गोपालजी होटल, गोस्वामी होटल समेत तीन होटलों पर छापा मारा. दो होटलों के अलग-अलग कमरों में जांच की गई, लेकिन यहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. कुछ अनियमितताएं जरूर मिली हैं, जिनसे जुड़े दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं. होटल गोपालजी में एक कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले. युवक-युवती को थाने में लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि होटलों का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था.
NEWS SOURCE : lalluram
