Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए कौन हैं इन राजनीतिक धुरंधरों के गुरु, PM मोदी से CM योगी और राहुल से केजरीवाल तक

जानिए कौन हैं इन राजनीतिक धुरंधरों के गुरु, PM मोदी से CM योगी और राहुल से केजरीवाल तक

faridabadnews24By faridabadnews24September 5, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Teachers Day: आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers Day) है. भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मदिन को भारत में टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है. टीचर्स डे के मौके पर लोग अपने गुरु को शिक्षा देने के लिए धन्यवाद करते हैं. टीचर्ड डे पर देश भर के स्कूलों में कार्यक्रम भी आयाजित किए जाते हैं. लेकिन क्या आपको बता है कि देश में राजनीतिक धुरंधरों के राजनीतिक गुरु कौन हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) तक और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तक किसे अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पॉलिटिक्स के धुरंधर खिलाड़ी हैं. पीएम मोदी अपना राजनीतिक गुरु लक्ष्मणराव इनामदार को मानते हैं. पीएम मोदी को राजनीति में लाने का श्रेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मणराव इनामदार को दिया जाता है. वहीं, पीएम मोदी अपना आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि को मानते हैं. 2001 में पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उससे पहले वह पार्टी के विस्तार के लिए कई राज्यों में काम कर चुके थे.

अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं. 2013 में बनी आम आदमी पार्टी महज 10 साल एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई. दो राज्यों में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री हैं और कई राज्यों में उसका विस्तार हो चुका है. अन्ना आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था. उस समय अन्ना हजारे के साथ अरविंद केजरीवाल भी थे. अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु अन्ना हजारे हैं. हालांकि, अन्ना हजारे खुद अरविंद केजरीवाल को राजनीति में नहीं लाए क्योंकि अन्ना हजारे राजनीतिक पार्टी बनाने के पक्ष में नहीं थे.

यूपी की 4 बार की सीएम और बीएसपी सुप्रीमो मायावती की गिनती तेज-तर्रार नेताओं में की जाती है. राजनीति में आने से पहले वह एक टीचर थीं. मायावती का राजनीतिक गुरु कांशीराम को कहा जाता है. कांशीराम के मार्गदर्शन पर चलने के बाद ही मायावती 1995 में यूपी जैसे बड़े सूबे की मुख्यमंत्री बनीं. उस वक्त तक मायावती सबसे कम उम्र की यूपी की सीएम थीं. मायावती ने अपना पहला चुनाव 1984 में लड़ा था.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के फायरब्रांड नेता हैं. योगी आदित्यनाथ अपना गुरु महंत अवैद्यनाथ को मानते हैं. योगी आदित्यनाथ को अवैद्यनाथ का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था. महत अवैद्यनाथ के प्रभाव में आकर योगी आदित्यनाथ संन्यासी बने थे. संन्यास लेने से पहले योगी आदित्यनाथ का नाम अजय कुमार बिष्ट था. योगी आदित्यनाथ पहली बार साल 1998 में सांसद बने थे और इसके 19 साल बाद वे यूपी के सीएम बने.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गांधी परिवार की राजनीति विरासत मिली है. हालांकि, राहुल गांधी अपना गुरु शरद यादव को मानते हैं. एक बार राहुल गांधी ने खुद इसका जिक्र किया था. राहुल गांधी पहली बार साल 2004 में सांसद बने थे. राहुल गांधी लगातार 4 बार से सांसद हैं. राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 from PM Modi to CM Yogi and from Rahul to Kejriwal: Know who are the mentors of these political fanatics
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.