Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऑटो में लड़की से हैवानियत, पति की शिकायत लेकर थाने गई महिला से गैंगरेप कर बेच डाला

ऑटो में लड़की से हैवानियत, पति की शिकायत लेकर थाने गई महिला से गैंगरेप कर बेच डाला

faridabadnews24By faridabadnews24September 5, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल से हैवानियत की हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। फरीदाबाद में जहां एक ऑटो में सवार युवती से चालक समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया तो पलवल में पति की शिकायत करने थाने गई महिला से भी हैवानियत हो गई। गैंगरेप के बाद महिला को बेच दिया गया। पलवल में एक नाबालिग सहित तीन के साथ दुष्कर्म करने का मामले प्रकाश में आए हैं। दुष्कर्म की इन घटनाओं के एक बार फिर महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठ गए हैं।

न्याय मांगने गई थाना, हुआ और बड़ा अन्याय
पलवल जिले में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामलों में महिला से दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी की मदद करने को लेकर एक थानेदार पर भी आरोप लगा है। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी उसके पति के साथ अनबन चल रही थी। 23 जुलाई को वह हसनपुर थाना में शिकायत देने के लिए गई थी। थानेदार ने उसकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया।

थाने में उसके पास गांव सतुआगढी निवासी बल्ली नामक व्यक्ति बैठा हुआ था। थानेदार ने उसे जबरन उस आदमी के साथ भेज दिया। वह उसे खेतों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां पहले से ही निरंजन और भीम नामक दो और व्यक्ति बैठे हुए थे। तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। तीनों उसे पलवल ले आए और यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि यहां उन्होंने गांव घोड़ी निवासी बिजेंद्र को उसे बेच दिया। उसने भी दुष्कर्म किया।

जानकार ने ही छात्रा से घिनौनी हरकत की
कॉलेज की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी मां की जान पहचान एक व्यक्ति के साथ है। मार्च 2023 को वह अपनी मां और उनके जानकार के साथ पलवल स्थित अपने नाना के घर आई थी। उसकी माता बाजार से सामान लेने के लिए गई थी। उसका नाना दवाई लेकर सो गए थे। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने उसके नहाते हुए अश्लील वीडियो दिखाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पलवल में घर घुसकर नाबालिग से रेप
एक नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पीडिता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दो सितंबर की रात को गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया और जबरन उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद में ऑटो में युवती से गैंगरेप
ऑटो में सवार 24 वर्षीय एक युवती के साथ ऑटो चालक और उसके दो साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती टाउन पार्क से बल्लभगढ़ जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। सेंट्रल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय युवती एक फैक्टरी में नौकरी करती है। मंगेतर से फोन पर खटपट होने पर वह रविवार रात करीब 8 बजे नाराज होकर अपने घर से सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क आ गई थी। बल्लभगढ़ में रह रही उसकी बहन ने उसे फोन कर घर आने के लिए राजी किया। इसके बाद वह रात करीब 950 बजे टाउन पार्क से बल्लभगढ़ जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। कुछ दूर चलने के बाद ऑटो में दो युवक और सवार हो गए। इसके बाद ऑटो में सवार युवकों ने उसका मुंह दबा दिया। ऑटो चालक ऑटो को बल्लभगढ़ न ले जाकर ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी पुल की ओर लेकर चल दिया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 gang raped and sold her Girl brutalized in auto woman who went to police station with husband's complaint
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

October 18, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.