
Rewari News: रेवाड़ी सैनिक स्कूल की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से भेज सकते हैं। आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर एक साल के लिए की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह डाक के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं।
पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन भेजने की प्रक्रिया, आवेदन भेजने का माध्यम,आयु सीमा,आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने की अंतिम तारीख इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह पदों से संबंधित योग्यता जांच ले तथा उसके बाद ही अपने आवेदन भेजें.
Important Dates
- आवेदन करने की शुरू तिथि: 2 सितम्बर 2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 सितम्बर 2023
Education Qualification
- लोअर डिवीज़न क्लर्क : इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार दसवीं पास होने चाहिए तथा अंग्रेजी टाइप में 40 शब्द प्रति मिनट की गति व कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
- पीटीआई कम मेट्रन (महिला): उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए तथा उन्हें अंग्रेजी में बात करना आना चाहिए. शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री को वरियता जाएगी.
- नर्सिंग सिस्टर (महिला): उम्मीदवार के पास नर्सिंग में डिप्लोमा /डिग्री तथा 5 साल का कार्य अनुभव अथवा मेडिकल सहायक भूतपूर्व सैनिक हो.
- कॉउंसलर: आवेदक मान्यता प्राप्त संस्थान से मनोविज्ञान में स्नातक/स्नातकोत्तर हो.
- टीजीटी (सोशल स्टडीज): आवेदक इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र तथा राजनीतिक शास्त्र में से किन्हीं दो विषयों, जिनमें से एक विषय इतिहास या भूगोलहो, से स्नातक तथा सीटेट/स्टेट टेट पास हो.
- टीजीटी (संस्कृत): आवेदक संस्कृत इलेक्टिव सहित 50 प्रतिशत से स्नातक पास तथा बीएड व सीटेट/ स्टेट टेट पास हो.
- मेस मैनेजर: आवेदक दसवीं पास हो तथा उसे कंप्यूटर पर मेस लेखा कार्य का ज्ञान तथा कैटरिंग कार्य का 5 साल का अनुभव होना चाहिए.
Application Fee
- जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस: 500/-
- एससी/एसटी: इन उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
- फीस भुगतान का माध्यम: उम्मीदवारों को फीस का भुगतान 500 रूपये के डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा जो रेवाड़ी सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल के पक्ष में देय होगा.
Age Limit
लोअर डिवीजन क्लर्क/PEM/PTI cum Matron (महिला)/ नर्सिंग सिस्टर / मेस मैनेजर
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 50 वर्ष
- कॉउंसलर/TGT (सामाजिक विज्ञान)/ TGT (संस्कृत)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
Vacancy Details
- कुल पद: 07
