Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आशिक अफसर कैसे बना कातिल, शराब पार्टी, कार में गर्लफ्रेंड की सेक्स डिमांड और हथौड़े का वार

आशिक अफसर कैसे बना कातिल, शराब पार्टी, कार में गर्लफ्रेंड की सेक्स डिमांड और हथौड़े का वार

faridabadnews24By faridabadnews24September 12, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तराखंड के देहरादून में सेना के एक अफसर की खूनी प्रेम कहानी सुर्खियों में है। सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। कभी बार डांसर की तरह काम करने वाली नेपाली मूल की लड़की से अफसर का साढ़े तीन साल से प्रेम संबंध था। दोनों में अवैध संबंध भी थे, जिसका शनिवार रात अंत हो गया। ले. कर्नल लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय (42) ने बार में पहले शराब पिलाई और फिर नशे में झूमती लड़की को शहर से बाहर ले जाकर हथौड़े से एक के बाद एक वार करके मार डाला। केस का खुलासा होने के बाद अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अफसर की मृतक लड़की से मुलाकात सिलीगुड़ी के क्लब में हुई थी। वहां डांसर के रूप में काम करने वाली नेपाली लड़की को उसने दिल दे दिया। रामेंद्रू ने सिलीगुड़ी से दून तबादला होने से पहले ही प्रेमिका को देहरादून के एक फ्लैट में शिफ्ट करवा दिया। हालांकि, अब एक तरफ उसकी पत्नी को उसके अवैध संबंध का पता चल गया था तो दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड भी पत्नी की तरह हक मांगने लगी थी। इस बीच अफसर ने उसकी हत्या कर दी। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सौड़ा सरोली में रविवार को सड़क किनारे कच्ची नाली में युवती का लहूलुहान शव मिला था। पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी रामेंदू उपाध्याय तक पहुंच गई। दून पुलिस की पूछताछ में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय ने कई राज खोले।

दो सितंबर को युवती से हुआ था पत्नी का झगड़ा

लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू ने क्लेमनटाउन में पोस्टिंग होने पर चार अगस्त को ज्वाइन किया था। दून के पंडितवाड़ी में आरोपी का मकान है। पोस्टिंग के करीब डेढ़ माह पहले श्रेया को आरोपी ले आया था। पहले उसने होटल में कमरा दिलाया। पर, होटल ज्यादा महंगा पड़ रहा था। इसके बाद क्लेमनटाउन में एक फ्लैट किराये पर दिला दिया। वह यहां अक्सर आता जाता रहता था। पत्नी को करीब दो महीने पहले पति के अवैध संबध की भनक लग गई थी। पुलिस के मुताबिक, पत्नी को आरोपी भरोसा देता था कि युवती को वह वापस भेज देगा। इस बीच दो सितंबर को आरोपी की पत्नी श्रेया के फ्लैट पर गई। श्रेया और आरोपी की पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद श्रेया आरोपी से लगातार खर्च के पैसे मांगने लगी। आरोप है कि वह रामेंदू को फोन पर गाली देने के साथ शराब की डिमांड करती थी। पत्नी और श्रेया के बीच झगड़े के अगले दिन आरोपी उसे एक आउटलेट में ले गया, जहां उसे वही फ्रॉक दिलाई, जो हत्या के वक्त युवती ने पहनी थी।

युवती के चेहरे पर डाल दिया बाथरूम क्लीनर
आरोपी ने हत्या से पहले ही गाड़ी में सीट के पीछे हथौड़ा रख लिया था। साथ ही, बाथरूम क्लीनर की शीशी भी रखी थी। हथौड़े से हत्या के बाद जब उसने सड़क किनारे नाली में श्रेया का शव डाला तो चेहरे पर बाथरूम क्लीनर भी उड़ेल दिया था। हालांकि, बारिश के चलते वह तभी धुल गया। इसके चलते उसका चेहरा खराब नहीं हुआ।

कार में झगड़ा हुआ और दोनों में मारपीट भी हुई
पुलिस के अनुसार, दूसरा एंगल राजपुर रोड के एक क्लब का है। हत्या से पूर्व आरोपी रात को युवती को यहां लाया था। दोनों ने साढ़े नौ बजे तक शराब पी। इसके बाद दोनों कार से पहले आईएसबीटी, घंटाघर, बल्लूपुर, डोईवाला फिर वहां से वापस महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। यहां से थानो की तरफ निकल गए। रात करीब डेढ़ बजे घटनास्थल के पास कार में श्रेया की हत्या की। इससे पूर्व श्रेया कार में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही थी। इसे लेकर दोनों में झगड़े के साथ मारपीट भी हुई। पुलिस को हत्या का तीसरा साक्ष्य श्रेया की फ्रॉक से मिला, जो एक ब्रांडेड शोरूम से आरोपी ने तीन सितंबर को उसे दिलाया था।

बतौर जवान भर्ती हुआ, लेफ्टिनेंट कर्नल बना
रामेंदू सेना में बतौर जवान भर्ती हुआ था। एसीसी के जरिए 2010 में लेफ्टिनेंट बना। 2019 में उसने शादी की। हाल ही में उसकी एक बेटी है। पत्नी देहरादून के पंडितवाड़ी में पीजी चलाती है।

NEWS SOURCE : livehindustan

Cómo el oficial de Aashiq se convirtió en asesino demanda de sexo de su novia en el auto y ataque con martillo. faridabadnews faridabadnews24 fiesta de licor
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.