Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नए चेहरों पर दांव खेल सकती है भाजपा लोकसभा चुनावों में 6 से ज्यादा सीटों पर, जानिए पूरे हरियाणा का संभावित रिपोर्ट कार्ड

नए चेहरों पर दांव खेल सकती है भाजपा लोकसभा चुनावों में 6 से ज्यादा सीटों पर, जानिए पूरे हरियाणा का संभावित रिपोर्ट कार्ड

faridabadnews24By faridabadnews24September 13, 2023Updated:September 13, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

जानिए पूरे हरियाणा का संभावित रिपोर्ट कार्ड

Parliament Election in Haryana : हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर बिसात अभी से बिछने लगी है। साल 2024 में लोकसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों का फीडबैंक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास पहुंच चुका है। इसमें फिलहाल जो सांसद बने हुए हैं, उनकी रिपोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में भाजपा नए चेहरों पर दांव खेल सकती है। भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों का रिपोर्टकार्ड उनके समक्ष रखा।

भाजपा मिशन-2024 की तैयारियों में पिछले काफी समय से तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में लोकसभा क्षेत्रवार रैलियां की जा चुकी हैं। इन रैलियों की शुरुआत खुद शाह ने सिरसा रैली से की थी। अब पार्टी द्वारा सभी 90 हलकों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन करवाए जा रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।मई में अंबाला से सांसद रहे रतनलाल कटारिया के निधन के बाद से यह सीट खाली है। अंबाला में उपचुनाव को लेकर अभी दुविधा बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि उपचुनाव को लेकर भी प्रभारी ने केंद्रीय मंत्री को रिपोर्ट दी है। प्रभारी ने सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में काम किया है। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव में कम से कम छह जगहों पर भाजपा नये चेहरे मैदान में उतार सकती है।

इसके लिए अभी से सर्वे चल रहा है। लोकसभा क्षेत्रवार मजबूत चेहरों की तलाश भाजपा कर रही है। केंद्रीय मंत्री व गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह तथा फरीदाबाद सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के एक बार फिर चुनाव लड़ने के आसार हैं। अंबाला में रतनलाल कटारिया के निधन की वजह से नया प्रत्याशी आना तय है। करनाल सांसद संजय भाटिया पानीपत सिटी से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी की रुचि भी इस बार नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने की बताई जा रही है। सोनीपत सांसद रमेश चंद्र कौशिक अपने बेटे को चुनावी राजनीति में उतारने की कोशिश में है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा कई बार सार्वजनि कर चुके हैं। रोहतक सांसद डॉ़ अरविंद शर्मा और हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह के बिगड़े बोल को लेकर पार्टी गंभीरता से मंथन कर रही है और इनका आगे का राजनीतिक करियर पार्टी के लिहाज से कहां स्टैंड करेगा ,अभी भ्भविष्य के गर्भ में है।

बृजेंद्र के पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ़ बीरेंद्र सिंह के सुर भी इन दिनों बगावत वाले हैं। हालांकि, अरविंद शर्मा अब मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। सिरसा से वर्तमान में सुनीता दुग्गल सांसद हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी के अंदरुनी सर्वे में पार्टी ने सिरसा को कमजोर सीटों की कैटेगरी में डाला हुआ है। माना जा रहा है कि प्रदेश में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी प्रभारी ने केंद्रीय मंत्री को फीडबैक दिया। सीएम मनोहर लाल खट्टर भी जिलावार अपने जनसंवाद कार्यक्रम जारी रखे हुए हैं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों का फीडबैक लोगों के बीच जाकर ले रहे सीएम जनसंवाद के जरिये लोगों की समस्याओं को भी दूर कर रहे हैं। लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई भी सीएम कर रहे हैं ताकि लोगों में अच्छा संदेश जा सके।

NEWS SOURCE : chopaltv

BJP can bet on new faces on more than 6 seats in Lok Sabha elections faridabadnews faridabadnews24 know the possible report card of entire Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.