
Indian Railways Tour Package: रेलवे की तरफ से वैष्णो देवी (Vaishno Devi) जाने वाले यात्रियों को तोहफा मिल गया है. अगर आप भी वैष्णो देवी (Vaishno Devi plan) जाने का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे की तरफ से जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में सफर का मौका मिल रहा है. आप मुंबई से वैष्णो देवी के लिए सफर कर सकते हैं. IRCTC की तरफ से इस बारे में ट्वीट करके भी जानकारी दी गई है.
IRCTC ने किया ट्वीट
वैष्णो देवी के कर सकेंगे दर्शन
रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए खास पैकेज निकाला गया है, जिसका नाम Mata Vaishnodevi है. इस पैकेज के तहत आप वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं. इस पैकेज में आपको फ्लाइट से सफर करने का मौका मिलेगा. इसमें आपको इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट मिलेगी.
किन तारीखों पर कर सकते हैं सफर-
>> 26 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024
>> 23 फरवरी 2024 से 25 फरवरी 2024
>> 15 मार्च 2024 से 17 मार्च 2024
कितना आएगा खर्च?
इस पैकेज में आने वाले खर्च की बात की जाए तो सिंगल ऑक्युपेसी के लिए 28000 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा. डबल ऑक्युपेसी का किराया 28000 रुपये और ट्रिपल ऑक्युपेसी का किराया 24600 रुपये प्रति व्यक्ति है. इस पैकेज में ही आपको सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी.
3 दिन का होगा टूर
पहले दिन आपको मुंबई से जम्मू जाना होगा. इसके बाद में दूसरे दिन आपको कटरा से वैष्णो देवी जाना होगा. वहीं, तीसरे दिन आपको जम्मू से कटरा वापस आना होगा.
इस लिंक पर करें विजिट
इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक tinyurl.com/WMA72 पर विजिट कर सकते हैं. यहां पर आपको सभी जानकारी मिल जाएगी.
NEWS SOURCE : zeenews
