Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़ें क्यों खतरनाक है ये वायरस और क्या है इसके लक्षण, Corona के बाद अब निपाह से खौफजदा लोग: Nipah Virus

पढ़ें क्यों खतरनाक है ये वायरस और क्या है इसके लक्षण, Corona के बाद अब निपाह से खौफजदा लोग: Nipah Virus

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली:  Nipah Virus in India देश कोरोना वायरस के प्रकोप से बाहर निकला ही था कि एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना के छिटपुट मामलों के बीच केरल में एक ऐसा वायरस मिला है, जिसने सबकी चिंता बढ़ा दी है। केरल में कोरोना के बाद अब निपाह वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।केरल में 5 से ज्यादा निपाह वायरस (Nipah Virus symptoms and prevention) के केस मिल चुके हैं और सैंकड़ों लोग पीड़ितों के संपर्क में आने के चलते हड़कंप मच गया है। राज्य सरकार ने 24 सितंबर तक शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं। आइए, जानते हैं आखिर निपाह वायरस कैसे फैलता है और ये चिंता का विषय क्यों बना हुआ है… 

क्या है निपाह वायरस?

निपाह वायरस (Nipah Virus in India) जानवरों से इंसानों में फैलने वाला वायरस है। ये खासकर चमगादड़ों से फैलता है। निपाह का पहला मामला 1998 में मलेशिया में सुअर पालने वालों के बीच मिला था। मलेशिया के जिस गांव में इसका पहला मामला मिला, वहीं से इसका नाम ईजाद हुआ।

WHO ने इस वायरस को इबोला, जीका और कोरोना वायरस की श्रेणी में रखा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये महामारी फैलाने की क्षमता रखता है। निपाह वायरस आमतौर पर जानवरों और दूषित खाने से फैलता है, लेकिन हाल ही में देखा गया है कि ये मनुष्य से मनुष्य के बीच सीधे भी फैल सकता है।

क्यों सब जता रहे चिंता?

निपाह (Nipah Virus in India) से हर कोई चिंतित इसलिए भी है, क्योंकि इस इस वायरस की उच्च मृत्यु दर है। पीड़ितों की मृत्यु दर 75 फीसद तक आंकी गई है। एक और चिंता की वजह ये है कि इसकी कोई अभी तक वैक्सीन नहीं आई है।

निपाह वायरस के क्या है लक्षण?

निपाह वायरस में पीड़ित को तेज बुखार, उल्टी और सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है। मामला ज्यादा बिगड़ने पर पीड़ित के दिमाग पर असर हो सकता है और यहां तक की वो कोमा में भी जा सकता है।

निपाह से बचने के लिए क्या करें?

निपाह वायरस से बचने के लिए हम कुछ सावधानियां बता रहे हैं, जिसे अपनाने से वायरस से बचा जा सकता है…

  • किसी भी वायरस से बचने का सबसे आसान और सामान्य तरीका हाथों को समय-समय पर साबुन से धोना है। इससे वायरस का खतरा कम हो जाता है।
  • लोगों के संपर्क में न आना भी निपाह वायरस से बचने का तरीका है। खासतौर पर ऐसे लोगों से सावधान रहें जिनमें इसके लक्षण दिख रहे हों।
  • हमेशा अपने खाने का ख्याल रखे, किसी भी जानवर का झूठा न खाएं।
  • अगर आपको खुद में निपाह का कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से सलाह लें।

NEWS SOURCE : jagran

after Corona faridabadnews faridabadnews24 now people are afraid of Nipah: Nipah Virus Read why this virus is dangerous and what are its symptoms
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.