
Crime News: सहारनपुर में 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने रेप किया. आरोपी ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए. पूरा मामला जिले के बेहट थाना क्षेत्र का है. आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पीड़िता मवेशियों के लिए चारा काट रही थी. पीड़िता ने बताया कि वह आम के बाग में मवेशियों के लिए अकेली चारा काट रही थी. उसका आरोप है कि 19 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे एक शख्स उसके पास आया और उसके साथ जबरन रेप किया. बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी. महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने फरार अभियुक्त की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने में जुटी है l
NEWS SOURCE : lalluram
