
फरीदाबाद। नीलम रेलवे पुल की एक लेन को मरम्मत के लिए शनिवार से बंद रखा जाएगा। इसको लेकर डीसीपी ट्रैफिक अमित ने यातायात पुलिस की तरफ से शुक्रवार देर शाम एक एडवाइजरी जारी की गई है। नेशनल हाईवे पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाली नीलम फ्लाईओवर का एक साइड 23 सितंबर से बंद रहेगा। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा मरम्मत की जाएगी।
इससे बड़खल रेलवे पुल और बाटा रेलवे पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। यातायात पुलिस द्वारा फ्लाईओवर की दूसरी साइड को दो हिस्सों में बांटकर वाहनों के आने व जाने की व्यवस्था की है। यात्री अपनी सुविधा अनुसार बाटा, ओल्ड या बड़खल फ्लाईओवर का उपयोग करें। यहां करें संपर्क : पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक किसी भी तरह की परेशानी के लिए 9582200138/0129-2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
