Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: पुलिसकर्मी के साथ थानेदार भी जिम्मेदार होगा रिश्वत मामले में

फरीदाबाद: पुलिसकर्मी के साथ थानेदार भी जिम्मेदार होगा रिश्वत मामले में

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद भ्रष्टाचार कम करने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त की ओर से सभी अधिकारियों को विभाग में भ्रष्टाचार कम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि रिश्वत लेते पकड़े जाने पर आरोपी पुलिस कर्मी के साथ थाना प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
गौरतलब है कि शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते आईएमटी पुलिस चौकी में तैनात एक एएसआई को गिरफ्तार किया था। आरोपी हिरासत में लिए एक आरोपी को अदालत में पेश करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की थी। अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद डीसीपी मुख्यालय ने आईएमटी चौकी व बल्लभगढ़ सदर थाना के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही चौकी में हुए रिश्वत कांड में जवाब मांगा। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग को पाक-साफ रखने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है।

डीजपी ने दिया है यह आदेश

पुलिस महानिदेश शत्रुजीत कपूर ने पुलिसिंग को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए राज्य सभी पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने भविष्य में जब कोई भी पुलिस कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पर्यवेक्षण अधिकारी या नियंत्रण अधिकारी का स्पष्टीकरण लिया जाए।

इस मामले में अधिक लेते हैं रिश्वत

एसीबी ने इस साल रिश्वत मामले में पांच से अधिक पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दौरान जांच में सामने आया है कि पुलिस कर्मी दर्ज मुकदमों में धारा कमजोर करने, हिरासत में लिए आरोपियों को छोड़ने या गिरफ्तार नहीं करने के एवज में पैसे मांगते हैं। आईएमटी पुलिस चौकी में तैनात एएसआई भी इसी के तहत पैसे मांग रहे थे।

इस साल एसीबी द्वारा की गई मुख्य कार्रवाई

24 सितंबर- 50 हजार रिश्वत लेते एक पुलिस कर्मी गिरफ्तार

7 जुलाई- 30 हजार रिश्वत लेते एक एएसआई गिरफ्तार

24 मार्च 202320 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम का दो कर्मचारी गिरफ्तार

15 मार्च एचएसआईआईडीसी के दो अधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

14 मार्च बिजली निगम का मीटर रीडर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

26 फरवरी नीमिका जेल का महिला कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

19 फरवरी आबकारी एवं कराधान तत्कानी आयुक्त रिश्वत मामले में गिरफ्तार

जनवरी- रेप की धारा हटाने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वते लेते महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

NEWS SOURCE : livehindustan

Faridabad: Along with the policeman faridabadnews faridabadnews24 the police station officer will also be responsible in the bribery case.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.