
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गोंछी सब-तहसील से एक पटवारी केा 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक व्यक्ति से तक्सीम बंटबारा के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था। आरोपी पटवारी की पहचान नंगला गुजरान निवासी शिवराज के रूप में हुई है। एसीबी की टीम उसे पूछताछ कर रही है। शनिवार को उसे अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव करनेरा निवासी सचिन त्यागी अपनी दादा लाई जमीन का तक्सीम बंटवारा कराना चाहते थे।
इसके लिए उन्होंने गोंछी सब तहसील में कार्यरत पटवारी शिवराज से संपर्क किया। आरोप है कि पटवारी शिवराज ने सचिन से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी की, लेकिन बात 20 हजार में तय हो गई थी। सचिन ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। एसीबी के इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम गठित की गई। पब्लिक हेल्थ के एक्स्ईएन अमित जैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। योजना के अनुसार सचिन त्यागी शुक्रवार को पैसे लेकर पटवारी शिवराज को देने के लिए गोंछी सब तहसील पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही पैसे पटवारी को दिए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
NEWS SOURCE : livehindustan
