
Punjab Police Video: हमने पहले भी पुलिस को स्टंट करने और वायरल वीडियो बनाने के लिए कई सोशल मीडिया इंफ्लुएसर्स के खिलाफ कार्रवाई करते देखा है. हालांकि, इस बार एक वायरल वीडियो में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएसर पर्सनैलिटी को पंजाब पुलिस की महिंद्रा स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठे हुए दिखाए जाने के बाद एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को निलंबित कर दिया गया है.
पुलिस की गाड़ी पर बैठकर लड़की ने बनाई रील
जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल (आईपीएस) ने एक सोशल मीडिया इंफ्लुएसर शख्स को वीडियो बनाने के लिए आधिकारिक पुलिस वाहन का यूज करने की अनुमति देने के लिए इंस्पेक्टर/एसएचओ अशोक शर्मा को सस्पेंड कर दिया. अज्ञात सोशल मीडिया इंफ्लुएसर महिला को महिंद्रा स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठे देखा गया, जिसे पंजाब पुलिस की आधिकारिक कार के रूप में पहचाना गया था. वह एक पंजाबी गाने पर पोज देती हुई नजर आईं और फिर उन्होंने कैमरे की ओर अपनी उंगलियों से अभद्र इशारे भी किए. यह सब तब हुआ जब पंजाब पुलिस का एक जवान आसपास था.
एसएचओ को कर दिया गया सस्पेंड
पंजाब पुलिस द्वारा SHO के खिलाफ की गई सटीक कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने SHO को कुछ दिनों या हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया है. हालांकि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसा लगता है कि इन्फ्लुएंसर महिला ने पुलिस कर्मियों की अनुमति से वीडियो बनाया है, यही कारण है कि इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अनुचित लग सकती है. फिर भी, सार्वजनिक रूप से अशोभनीय कृत्यों का प्रदर्शन या पुलिस कार सहित सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग भारत में अवैध है.
NEWS SOURCE : zeenews
