
Faridabad : युवा कांग्रेसी नेता संचित कोहली के नेतृत्व में फरीदाबाद शहर की विभिन्न आरडब्लूए और सोसाइटियों के लोग पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल के निवास पर पहुंचे और उनमें अपनी पूरी आस्था और विश्वास जताया। लोगों का कहना था करणसिंह दलाल नेकदिल, ईमानदार और जिंदादिल इंसान है जो हमेशा लोगों के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहते हैं उन्होंने कहा कि करणसिंह दलाल छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा मान सम्मान और उन्हें आगे बढऩे की प्रेरण देते है। उन्होनें एक सुर में कहा कि हम भविष्य में करणसिंह दलाल का तन,मन और धन से पूरा सहयोग करेगें क्योकि उनमें वह सब खूबी है जो एक सच्चे नेता में होती है।

इस मौके पर करणसिंह दलाल ने कहा कि आप सभी का यहां आने पर में स्वागत करता हुं और मुझे इतना मान सम्मान देने के लिए धन्यवाद करता हुं। उन्होनें कहा कि संचित कोहली कांग्रेस का सच्चा सिपाही है जो दिन रात पार्टी के प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। उन्होनें कहा कि आप सभी की मेहनत के बदौलत वह दिन दूर नहीं है जब देश व प्रदेश में कांग्रेेस अपने पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगी।
NEWS SOURCE : hindustanabtak
