Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेहत के लिहाज से भी बापू हैं प्रेरणा, वैष्णव भोजन से लेकर मीलों दूर पैदल चलने तक: Gandhi Jayanti

सेहत के लिहाज से भी बापू हैं प्रेरणा, वैष्णव भोजन से लेकर मीलों दूर पैदल चलने तक: Gandhi Jayanti

faridabadnews24By faridabadnews24October 1, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Gandhi Jayanti 2023: गांधीजी का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। चाहे बात एक अनुशासित जीवन जीने की हो या फिर अहिंसा और सत्य की राह पर चलने की, बापू से आप काफी कुछ सीख सकते हैं। अब बात अगर सिर्फ सेहतमंद रहने की करें या फिर उनकी लाइफस्टाइल की करें तो, बापू से आप यहां भी काफी कुछ सीख सकते हैं। जैसे कि उनकी डाइट में ऐसा क्या था कि वो इतने एक्टिव थे। साथ ही उनके सोने, उठने और जागने का समय जो कि ये बताता है कि दिन की शुरुआत अगर सही है तो, आप कैसे मानसिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।

गांधीजी की फिटनेस का राज-Health tips from Mahatma Gandhi in hindi

1. समय से सोना और जागना

गांधीजी की फिटनेस का सबसे राज उनके सोने और जागने के समय में है। दरअसल, आपने अगर अपना बॉडी क्लॉक सेट कर लिया तो आप काफी कुछ कर ले जाएंगे। जैसे कि Gandhiashramsevagram.org की मानें तो गांधी जी सुबह 4 बजे जग जाग जाते थे। साथ ही रात 9 बजे सो जाते थे।

2. वैष्णव भोजन लेना

गांधी जी सुबह 7 बजे नाश्ता कर लेते थे जिसमें वो बिना प्याज लहसुन वाले और बिना तेल मसालों से बना खाना खाते थे। बताया जाता है कि वो खाने में नमक और चीनी की मात्रा बहुत कम लेते थे। उनके खाने में देसी अनाज, फल और मौसमी सब्जियां ज्यादा होती थीं। बापू लंच 11 बजे ले थे और शाम को 5 बजे खाना खा लेते थे।

gandhi_ji_lifestyle

3. फास्टिंग

बापू फास्टिंग बहुत ज्यादा करते थे। इससे उनका शरीर काफी एक्टिव रहता था। साथ ही बाकी लोगों की तुलना वो बिना रूके या थके अपना काम लगातार करते रहते थे। तो, आप बापू से ये भी सीख सकते हैं और हफ्ते में कम से कम एक बार तो व्रत जरूर रखें या फिर नमक और चीनी का त्याग करें।

4. मीलों पैदल चलना

बापू ब्रेकफास्ट से पहले लगभग 5 km रोज पैदल चलते थे। इसके अलावा वो आस-पास के इलाकों में पैदल जाते थे और लोगों से मिलते थे। ये चीज आपको भी सीखनी चाहिए। ऐसा करेंगे तो आप मोटापा, थायराइड, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के शिकार नहीं होंगे।

5. धूप में बैठकर तेल मसाज करना

हम लोग हमेशा विटामिन डी की बात करते है। बापू रोज 8 से 10 बजे के बीच धूप में बैठकर अपने शरीर की मालिश किया करते थे। बता दें कि ऐसी मालिश आपकी हड्डियों को हेल्दी रखने के साथ आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करती है। साथ ये तरीका आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। तो, बापू ये तमाम चीजें सीख लें और हेल्दी रहें।

NEWS SOURCE : indiatv

Bapu is an inspiration in terms of health too faridabadnews faridabadnews24 from Vaishnav food to walking miles: Gandhi Jayanti
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.