
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी और प्रवासियों के मसीहा संतोष यादव सैकड़ो क्रांतिकारी साथियों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय गए और क्षेत्र में हो रही अवैध शराब माफिया,भूमाफिया की गुंडागर्दी के बारे में जानकारी दी और पुलिस के उच्च अधिकारियों को बताया कि मंझावली गॉव में प्रवासी किसान की पूर्व सरपंच के परिवार ने हत्या कर दी और पूरे परिवार के हाथ पैर तोड़ दिए जो अस्पताल में आईसीयू में एडमिट हैं।पीड़ित परिवार में केवल एक नाबालिक बेटी बची है जो न्याय के लिए और परिवार के इलाज के लिये दर दर ठोकर खा रही है।नाबालिक बच्ची मां ,भाई और बहने अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं और पिता प्रभुनाथ की हत्या कर दी गई है।इस मौके पर प्रवासी नेता संतोष यादव साशन प्रसाशन पर आग बबूला हो गए और यादव की दहाड़ से प्रसाशन जागा और पुलिस के उच्चाधिकारियों ने केस को क्राइम ब्रांच को सौंपा जो क्राइम ब्रान्च की टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार कर बाकी की तलाश सुरु कर दी है। इस मौके पर आप नेता संतोष यादव ने पीड़ित परिवार के इलाज का खर्चा भी साशन प्रसाशन द्वारा उठाने की मांग की।और परिवार को सुरक्षा देने की अपील की जो तुरन्त महिला आयोग की चेयरमेन और पुलिस के अधिकारी ने अस्प्ताल में दौरा किया और पीड़ित परिवार की सुरक्षा और इलाज का खर्च की जिम्मेदारी साशन प्रसाशन ने ली।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिंद्र भाटी ने कहा कि आजकल गुंडे बदमाश गरीब मजदूर प्रवासी की जमीन कब्जा कर लेते है और उन्हें पुलिस के पास न्याय नही मिलता और कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते है अगर पुलिस चाहे तो तुरंत मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज पीड़ित को भूमाफिया से न्याय दिलवा सकते है।इस मौके पर क्षेत्र से आई सरदारी ने रेणु देवी और इसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की और क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब माफिया,सट्टेबाज,गुंडागर्दी को जड़ से खत्म करने के बारे में ज्ञापन सौपा।जो सारी मांग पुलिस प्रसाशन ने मान लिया और कार्यवाही सुरु कर दी जिसके लिए आप नेता संतोष यादव ने साशन प्रसाशन को गुलाब का फूल देकर आभार प्रकट किया।इस मौके पर ब्यापार सेल के उपाध्यक्ष अमन गोयल,बिनोद भाटी,रघुवर दयाल,राणा यादव,दिनेश गुप्ता, जनवेश,हरि बाबु यादव,संजय कुमार,सुनील शर्मा,जगदीश नेताजी,आर पी मिश्रा, यशवंत मौर्य,खुर्शीद खान,मास्टर,रवि,गुड्डी बघेल रिंकू सैलानी,मणिकांत मिश्रा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
