
लोकप्रिय तमिल यूट्यूबर TTF वासन का ड्राइविंग लाइसेंस अगले दस साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। तमिलनाडु सरकार के परिवहन विभाग ने वासन के ड्राइविंग लाइसेंस को 5 अक्टूबर, 2033 तक सस्पेंड कर दिया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
TTF वासन को 19 सितंबर को कांचीपुरम के पास थमल इलाके में चेन्नई-वेल्लोर राजमार्ग पर तेज, लापरवाही और खतरनाक तरीके से दोपहिया वाहन चलाने के आरोप में बलूचेट्टी छत्रम पुलिस द्वारा दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। कांचीपुरम अदालत पहले ही पुझल जेल में बंद टीटीएफ वासन द्वारा दायर जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। TTF वासन ने सेक्शन 19 (1) (D) और (F) का उल्लंघन किया था, जिसके तहत उनको गिरफ्तार किया गया था।
किन कारणों से सस्पेंड होता है ड्राइविंग लाइसेंस
इन कारणों से सस्पेंड होता है ड्राइविंग लाइसेंस
एंबुलेंस को रास्ता न देने पर
तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना
हेल्मेट न पहनकर बाइक चलाने पर
शराब पीकर गाड़ी चलाना
NEWS SOURCE : jagran
